
18 रुपये का यह शेयर 4 महीने में 1300 का हुआ, 10 हजार के निवेश पर 7.25 लाख रिटर्न!
AajTak
एक दिवालिया हो चुकी फॉर्मा कंपनी के शेयर में पिछले 4 महीनों में 7000 फीसदी से ज्यादा का उछाल दर्ज किया जा चुका है. अब भी शेयर में अपर सर्किट का सिलसिला जारी है. यहां बात हो रही है दिवालिया कंपनी ऑर्किड फार्मा लिमिटेड (Orchid Pharma Ltd) की.
एक दिवालिया हो चुकी फॉर्मा कंपनी के शेयर में पिछले 4 महीनों में 7000 फीसदी से ज्यादा का उछाल दर्ज किया जा चुका है. अब भी शेयर में अपर सर्किट का सिलसिला जारी है. यहां बात हो रही है दिवालिया कंपनी ऑर्किड फार्मा लिमिटेड (Orchid Pharma Ltd) की. (Photo: File) दरअसल, दिवालिया घोषित होने के बाद ऑर्किड फॉर्मा को एनसीएलटी (NCLT) के रेजॉल्यूशन प्लान के तहत धनुका लैब (Dhanuka Lab) ने खरीदा था. उसके बाद से ही ऑर्किड फॉर्मा कंपनी के शेयरों को पंख लग गए हैं. (Photo: File) फॉर्मा स्टॉक Orchid Pharma ने रिटर्न देने के मामले में बिटक्वॉइन को भी पीछे छोड़ दिया है. जहां आर्किड फॉर्मा के शेयरों में बीते 4 महीने के दौरान करीब 7000 फीसदी का रिटर्न मिला है. वहीं इस दौरान बिटक्वॉइन में 203 फीसदी रिटर्न मिला है. (Photo: File)More Related News













