
17 अरब डॉलर की नेटवर्थ फिर भी सिंपल है जिंदगी! जानें 41 में जवान बने रहने के लिए क्या करता है 'दुबई का सबसे अमीर आदमी'
AajTak
टेलीग्राम के संस्थापक पावेल ड्यूरोव 20 साल से शराब, तंबाकू और ड्रग्स से दूर रहते हैं. जानिए उनकी हेल्दी लाइफस्टाइल, सुबह की दिनचर्या और फोन फ्री रूटीन के सीक्रेट्स, जो उन्हें दुनिया के सबसे अमीर और फिट अरबपतियों में बनाते हैं.
टेलीग्राम के संस्थापक पावेल ड्यूरोव ना केवल अपनी 17 अरब डॉलर की संपत्ती बल्कि अपनी खास लाइफस्टाइल के लिए खूब सुर्खियां बटोरते हैं. पावेल दुबई के सबसे अमीर आदमी हैं, लेकिन उनकी लाइफस्टाइल के बारे में जानकर यह मान पाना बहुत मुश्किल है. दरअसल, पावेल बहुत ही सिंपल लाइफस्टाइल जीते हैं और बहुत ही फिट हैं. लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर वह जिंदगी जीते कैसे हैं? उनकी लाइफस्टाइल कैसी है? वह क्या खाते हैं और क्या नहीं? अगर आपके मन में भी इस तरह के सवाल उठते हैं तो ये खबर आपके लिए है. हम आपको पावेल डुरोव की लाइफस्टाइल सीक्रेट्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनका खुलासा उन्होंने लेक्स फ्रिडमैन के साथ बातचीत में किया. पावेल ने खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने लगभग 20 साल से शराब, तंबाकू, कॉफी, दवाइयां और नशीली चीजों से दूर रहकर अपने दिमाग को मजबूत बनाया है. खास बात ये है कि उन्होंने ये फैसला अरबपति बनने से बहुत पहले, बचपन में ही किया था. चलिए जानते हैं पावेल ने क्या-क्या खुलासे किए.शराब से पावेल ने क्यों बनाई दूरी? पावेल ने अपने बचपन की एक कहानी सुनाते हुए उनके शराब और ड्रग्स से दूर रहने के पीछे की वजह से पर्दा उठाया. उनके अनुसार, जब वह 11 साल के थे, उनके शिक्षक ने उन्हें द इल्यूजन ऑफ पैराडाइज नाम की एक किताब दी थी. इस किताब में बताया गया था कि शराब या ड्रग्स लेने से शरीर में क्या होता है. उन्होंने कहा, 'जब आप शराब पीते हैं, तो दिमाग के सेल्स पैरालाइज हो जाता हैं, जैसे जॉम्बी में होता है. कुछ सेल्स डेड भी हो जाते हैं और फिर कभी ठीक नहीं हो पाते. उनका मानना है कि अगर दिमाग आपकी सफलता और खुशी का सबसे कीमती साधन है, तो उसे थोड़े समय के मजे के लिए नुकसान पहुंचाना सही नहीं है. जब पावेल से पूछा गया कि लोग सोशल ड्रिंकिंग क्यों करते हैं, तो उन्होंने कहा कि अक्सर लोग बस दूसरों के साथ घुलने-मिलने के लिए पीते हैं. पावेल ने ऐसे लोगों को सलाह दी और कहा, 'अलग होने से डरिए मत. अपने नियम खुद बनाइए.' उन्होंने ये भी बताया कि शराब पीने से अक्सर लोगों के डर या समस्याएं छुप जाती हैं, जिनका वो सामना नहीं करना चाहते.बहुत कम करते हैं फोन का इस्तेमाल आजकल के दौर में लोग अपने फोन पर अपना आधे से ज्यादा दिन बिता देते हैं. लोग कहते हैं कि उनका काम और एंटरटेनमेंट दोनों ही फोन से जुड़ा है, लेकिन दुबई के सबसे अमीर आदमी होने के बाद भी पावेल इन सबसे अलग हैं. वो केवल टेलीग्राम के फीचर्स टेस्ट करने के लिए ही फोन का इस्तेमाल करते हैं और कॉलेज के समय में उनके पास फोन भी नहीं था. पावेल का मानना है कि फोन हमारी असली जरूरतों से ध्यान भटका सकते हैं. वो कहते हैं, 'अपना काम तय कर लो, फोन बस परेशान करता है.' फोन कम इस्तेमाल करने से वो बेहतर ध्यान रख पाते हैं और सोसाइटी में ज्यादा योगदान दे पाते हैं. पावेल कहते हैं कि उन्हें सुबह में शांति पसंद है, जिसे वह सोने और सोचने में बिताते हैं.सुबह में आते हैं सबसे अच्छे आइडिया पावेल ने बताया कि उन्हें अच्छे आइडिया सुबह के डेली रूटीन या एक्सरसाइज के समय आते हैं. इसकी खास बात ये है कि ये वो वक्त होता है जब उन्होंने एक भी बार फोन नहीं देखा होता है. वो कहते हैं कि अगर आप दिन की शुरुआत फोन खोलकर करते हैं, तो 'आप ऐसे बन जाते हैं जिसे बताया जाता है कि पूरे दिन क्या सोचना है.' मजे की बात ये है कि दुनिया के सबसे बड़े सोशल नेटवर्क में से एक बनाने के बावजूद, वो फोन से दूर रहते हैं. वह असली ह्यूमन कनेक्शन को बढ़ावा देते हैं, लेकिन मानते हैं कि उनका तरीका थोड़ा अलग या अजीब लग सकता है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









