
155 रन की पारी, फिर ब्रेक… अब रोहित शर्मा ने कीवी चुनौती के लिए इस अंदाज में शुरू की प्रैक्टिस
AajTak
रोहित शर्मा ने भारत बनाम न्यूज़ीलैंड वनडे सीरीज़ से पहले अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. विजय हजारे ट्रॉफी में दो मैच खेलने और छोटे ब्रेक के बाद रोहित मुंबई में नेट्स पर अभ्यास कर रहे हैं. वह 7 जनवरी को वडोदरा में टीम इंडिया के ट्रेनिंग कैंप को जॉइन करेंगे, जहां से न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ की तैयारी शुरू होगी.
पिछले महीने रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ खेली थी और इसके बाद उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के दो मुकाबलों में भी हिस्सा लिया था. अब रोहित शर्मा ने भारत बनाम न्यूज़ीलैंड वनडे सीरीज़ के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. भारत के पूर्व कप्तान ने 2025-26 विजय हजारे ट्रॉफी (VHT) में मुंबई की ओर से खेलकर खुद को मैच रिदम में बनाए रखा. रोहित ने सिक्किम के खिलाफ 155 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन उत्तराखंड के खिलाफ वह खाता भी नहीं खोल सके.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन्हें दो मैच खेलने का निर्देश दिया था. इस जिम्मेदारी को पूरा करने के बाद रोहित ने कुछ समय का ब्रेक लिया. वह गुजरात के जामनगर में अपनी बेटी समायरा का सातवां जन्मदिन मना रहे थे. इस दौरान हार्दिक पांड्या भी उनके साथ नजर आए.
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा के नन्हे बेटे संग खेलती दिखीं हार्दिक पंड्या की GF, क्यूटनेस पर फिदा फैंस, Video
मुंबई में नेट्स पर लौटे रोहित शर्मा
छोटे ब्रेक के बाद रोहित ने कीवी चुनौती के लिए फिर से तैयारी शुरू कर दी है. वह 7 जनवरी को वडोदरा पहुंचेंगे, जहां इस सीरीज़ के लिए टीम इंडिया का ट्रेनिंग कैंप शुरू होगा. बीसीसीआई पहले ही टीम का ऐलान कर चुका है, जिसमें शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और मोहम्मद सिराज की टीम में वापसी हुई है.
रोहित शर्मा मुंबई लौट आए हैं और वनडे लय हासिल करने के लिए नेट्स पर अभ्यास कर रहे हैं. हमेशा की तरह रोहित ने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ग्राउंड पर ट्रेनिंग की.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








