
150 साल तक जीने की महिला ने की है प्लानिंग, अपनी जैविक उम्र 10 साल घटाने का किया दावा
AajTak
दुनिया में लोगों का औसत जीवन लगभग 80 वर्ष है – महिलाओं के लिए 83 और पुरुषों के लिए 79. ऐसे में लॉस एंजेलिस की 34 वर्षीय एक महिला ने खुद को 150 वर्षों तक जिंदा रखने की प्लानिंग कर रखी है. जानते हैं इसके लिए वो क्या-क्या कर रही हैं.
लॉस एंजेलिस की 34 वर्षीय कायला बार्न्स-लेंट्ज़ ने औसत जीवन की सीमाओं को तोड़ने और 150 साल तक जीने का सपना देखा है. अपनी अनुशासन और "लाइफ एक्सटेंशन" उपायों के चलते, कायला ने दावा किया है कि उन्होंने अपनी जैविक उम्र 10 साल कम कर ली है.
कायला ने कहा कि शुरुआत में मेरे परिवार और दोस्तों को यह सब थोड़ा अजीब लगा. मेरी मां ने पहली बार मुझे सीजीएम (ब्लड ग्लूकोज मॉनिटर) पहने देखा तो वह परेशान हो गईं. मैंने वर्षों से परिवार के साथ भोजन नहीं किया है, क्योंकि मैं अपने स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करती हूं. मैं बाहर खाना खाने या दोस्तों के साथ पार्टी करने के बजाय उन्हें घर पर स्वस्थ डिनर के लिए बुलाती हूं.
हर महीने करवाती हैं मेडिकल टेस्ट कायला का मानना है कि उनका यह सख्त रूटीन उनके स्वास्थ्य और जीवन को लंबा करने में मदद करता है. वह नियमित रूप से अपने खून की जांच, आंत और विषाक्तता परीक्षण करवाती हैं, ताकि किसी भी बीमारी को पहले ही रोक सकें.
स्वस्थ दिनचर्या और तकनीकों का सहारा कायला का दिन सुबह 5:30 बजे स्वाभाविक रूप से उठने के साथ शुरू होता है. वह कई स्वास्थ्य परीक्षण और ब्यूटी ट्रीटमेंट करवाती हैं, जिनका उद्देश्य उनकी उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करना है. उनके घर में एक मेडिकल क्लिनिक है, जिसमें हाइपरबैरिक ऑक्सीजन चैंबर और अन्य आधुनिक उपकरण शामिल हैं.
हर महीने कराती हैं बायोमेकर्स जांच उन्होंने बताया कि जीवन को 150 साल तक बढ़ाने के लिए मैं सबसे पहले डेटा और डायग्नोस्टिक्स पर ध्यान देती हूं. वह हर तिमाही में सैकड़ों बायोमार्कर्स की जांच कराती हैं, जिसमें शरीर के हर अंग की स्थिति, पोषण स्तर, आंत का स्वास्थ्य और माइक्रोप्लास्टिक्स जैसे विषैले तत्वों का स्तर शामिल है.उनकी चिकित्सा प्रक्रियाओं में EBOO, प्लास्माफोरेसिस, पेप्टाइड थेरेपी, स्टेम सेल ट्रीटमेंट, IV थेरेपी, ओजोन सॉना और रापामाइसिन दवा जैसे उपाय शामिल हैं.
अनुशासित आहार और नियमित व्यायाम जरूरी कायला सप्ताह में 250 मिनट मध्यम-तीव्रता और 80 मिनट उच्च-तीव्रता वाला कार्डियो करती हैं. उनका आहार मुख्य रूप से मेडिटरेनियन, जैविक खाद्य पदार्थों पर आधारित है, जिसमें पौधों और उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन, जैसे वाइल्ड-कॉट सैल्मन और मछलियां शामिल हैं.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









