
'15-20 मिनट में खत्म हो गया सारा खेल', कैसे हुई शेफाली की मौत, पति पराग ने बताया
AajTak
27 जून 2025 का दिन टीवी इंडस्ट्री के लिए काफी मुश्किलों से निकला. शेफाली जरीवाला के निधन से हर कोई सदमे में था. अबतक ये क्लियर नहीं हो पाया है कि आखिर शेफाली की मौत किस कारणवश हुई. हाल ही में शेफाली के पति पराग त्यागी ने इसपर से पर्दा हटाया.
एक्टर पराग त्यागी आज भी पत्नी शेफाली जरीवाला को काफी मिस करते हैं. 27 जून को शेफाली ने अंतिम सांस ली. कम उम्र में ही वो दुनिया को अलविदा कह गईं. पहली बार पराग ने शेफाली संग बिताए आखिरी मोमेंट्स साझा किए. यूट्यूब चैनल पर पराग ने बताया कि सीपीआर के दौरान शेफाली ने दो बार सांस ली थी. पर वो बच नहीं पाईं. अस्पताल जब लेकर गए तो उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
पराग को याद आईं शेफाली पराग ने बताया कि जिस दिन शेफाली का निधन हुआ, उस दिन सुबह से ही उन्हें काफी अजीब महसूस हो रहा था. उन्हें लग रहा था कि कुछ तो गलत या खराब होने वाला है. फाइनल मोमेंट्स को याद कर पराग ने कहा- आखिरी दिन भी शेफाली के बर्ताव में कोई चेंज नहीं था. पर मुझे अहसास हो रहा था कि कुछ तो बुरा होने वाला है.
उस रात जब हमने प्रार्थना खत्म की तो हमारी हाउस हेल्प काफी थकान महसूस कर रही थी. उसने मुझे कहा कि आप सिम्बा को घुमाकर ले आओ. 3 मिनट बाद मुझे कम्पाउंडर से कॉल आई कि शेफाली के साथ कुछ हुआ हैय उसने मुझे कहा कि शेफाली को सांस नहीं आ रही है वो बेहोश पड़ी हैं. मैं ऊपर भागा और उसका बीपी चेक किया. बीपी ठीक था. मैंने उसको सीपीआर दिया, पानी दिया, हल्की सी उसमें सांस आई. मैंने उसकी पल्स चेक की और रेटिना चेक किया और हम उसको लेकर डॉक्टर के पास भागे.
उसकी पल्स चल रही थी पर उसका रेटिना मूव नहीं कर रहा था. सांस एक या दो बार आई, लेकिन बॉडी पूरी छोड़ चुकी थी. मैंने उठाने की कोशिश की पर नहीं उठा पा रहा था. सीपीआर देकर थोड़ी सी सांसें आईं, आवाज भी आई. लेकिन फिर उन्होंने कहा कार्निया मूव नहीं हो रहा है. 15-20 मिनट में हम डॉक्टर के पास पहुंच गए थे लेकिन वो तब तक अपना शरीर छोड़ चुकी थी. मैं उस मोमेंट को कभी नहीं भूल पाऊंगा. मैं उसके साथ फिर दोबारा नहीं जी पाऊंगा.
हम नहीं जानते कि कब क्या हो जाए. हम लाइफ में इतना कुछ प्लान करते हैं, क्या कमाना है, क्या अचीव करना है पर आखिर में सबकुछ आपके हाथ से बस चला जाता है.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











