
1305 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ में किस एक्टर ने ली सबसे ज्यादा फीस, जानें पूरी स्टार कास्ट की सैलरी
ABP News
Dhurandhar Star Cast Fees: रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर खूब बवाल मचाया था. अब इसका सीक्वल भी आने वाला है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि धुरंधर में सबसे ज्यादा फीस किसने वसूली थी?
दिसंबर 2025 में आई धुरंधर से किसी ने भी उम्मीद नहीं की होगी कि आदित्य धर निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर ये स्पाई एक्शन थ्रिलर बॉक्स ऑफिस को लूट लेगी और देखते ही देखते बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी. क्रिटिक्स से मिली बड़ी तारीफ़ के बाद, इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों में भी ज़बरदस्त जगह बनाई. अब इस फिल्म का सीक्वल धुरंधर 2 या धुरंधर द रिवेंज इस 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि धुरंधर से सबसे ज्यादा फीस किसने वसूली थी और इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना था? चलिए यहां पूरी डिटेल जानते हैं.
रणवीर सिंह ने कितनी वसूली थी धुरंधर के लिए फीस? धुरंधर में रणवीर सिंह ने हमज़ा अली मज़ारी का लीड रोल प्ले किया है. फिल्म में एक्टर की दमदार परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हुई. वहीं बिज़नेस टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक स्पाई एक्शन थ्रिलर धुरंधर से रणवीर सिंह ने 50 करोड़ रुपये बतौर फीस वसूले थे. धुरंधर के ज़बरदस्त बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस को देखते हुए, यह मोटी फीस अब सही लगती है. इसी के साथ वह फिल्म में सबसे ज़्यादा फीस लेने वाले एक्टर हैं.
अक्षय खन्ना ने कितनी ली थी फीस? फिल्म के मेन विलेन रहमान डकैत के तौर पर सबसे ज़्यादा तारीफ़ पाने वाले परफॉर्मेंस में से एक देने के बावजूद, अक्षय खन्ना को रिपोर्ट के मुताबिक, काफ़ी कम 2.5 करोड़ बतौर फीस दिए गए थे.
बाकी स्टार कास्ट ने कितनी वसूली फीस?

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












