
13 मई को Redmi Note 10s के साथ भारत में Redmi Watch भी होगी लॉन्च
AajTak
Xiaomi इस महीने नए स्मार्टफोन के साथ स्मार्ट वॉच भी लेकर आ रही है. कंपनी ने स्मार्टफोन और स्मार्ट वॉच दोनों के लिए ही टीजर जारी कर दिया है.
चीनी स्मार्टफोन मेकर Xiaomi ने 13 मई को भारत में Redmi Note 10s लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने इसका टीजर जारी कर दिया है. लेकिन अब कंपनी ने ये ऐलान किया है कि इस दिन एक और नया प्रोडक्ट लॉन्च किया जाएगा. गौरतलब है कि चीन में कंपनी ने पिछले साल नवंबर में एक स्मार्ट वॉच लॉन्च किया था. अब उसी स्मार्ट वॉच को भारत में भी लॉन्च करने की तैयारी चल रही है. Redmi India ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में #WearYourVivbe हैशटैग है और इसके साथ एक वीडियो टीजर भी पोस्ट किया गया है. ट्विटर इंडिया हेड मनु कुमार जैन ने भी ये वीडियो पोस्ट किया है. हालांकि उन्होंने इसे सरप्राइज रखने की कोशिश की है और प्रोडक्ट का नाम नहीं बताया है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











