
120Hz डिस्प्ले वाले Redmi Note 10 Pro की सेल आज, ऐसे मिलेगा 1 हजार का डिस्काउंट
AajTak
Redmi Note 10 Pro को आज भारत में सेल में उपलब्ध कराया जा रहा है. Redmi Note 10 सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन्स- Note 10, Note 10 Pro और Note 10 Pro Max लॉन्च किए गए थे.
Redmi Note 10 Pro को आज भारत में सेल में उपलब्ध कराया जा रहा है. Redmi Note 10 सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन्स- Note 10, Note 10 Pro और Note 10 Pro Max लॉन्च किए गए थे. इन्हें देश में बारी-बारी से फ्लैश सेल में उपलब्ध कराया जाता है. कल यानी 6 अप्रैल को Note 10 को सेल में लाया गया था और आज यानी 7 अप्रैल Note 10 Pro की बिक्री की जाएगी. Redmi Note 10 Pro के 6GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये और 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये और टॉप 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये रखी गई है. इसे डार्क नाइट, ग्लेशियल ब्लू और विंटेज ब्रोंज कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. ग्राहक आज इस स्मार्टफोन को दोपहर 12 बजे से Amazon, शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट, मी होम और मी स्टूडियो स्टोर्स से खरीद पाएंगे. Amazon और Mi.com पर ग्राहकों को ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड्स और EMI ट्रांजैक्शन्स पर फ्लैट 1,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट भी मिलेगा. आपको बता दें 17 मार्च को हुई पहली सेल में इस स्मार्टफोन का स्टॉक महज 10 सेकंड में खाली हो गया था.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











