
100 करोड़ के ‘जन्नत’ में क्वॉलिटी टाइम बिताते हैं शाहरुख खान, देखें दुबई वाले घर की Inside तस्वीरें
ABP News
Shahrukh House In Dubai: मुंबई में शाहरुख खान के शानदार बंगले ‘मन्नत’ के बारे में तो हर किसी ने सुना होगा, लेकिन दुबई में भी उनका एक बेहद लग्जरी घर है. उनके पास दुबई में 100 करोड़ का घर है.
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के मुंबई स्थित घर 'मन्नत' के बारे में तो लगभग हर कोई जानता है, जिसकी कीमत करीब 200 करोड़ रुपये बताई जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि किंग खान का दुबई में भी एक शानदार घर है, जिसे 'जन्नत' कहा जाता है. यह लग्जरी विला बेहद खूबसूरत और किसी सपनों के घर से कम नहीं माना जाता. आइए आपको इस घर की इनसाइड फोटोज दिखाते हैं.
शाहरुख खान के दुबई वाले घर की इनसाइड तस्वीरेंबता दें कि साल 2007 में यह आलीशान प्रॉपर्टी शाहरुख खान के नाम हुई थी. उनका यह शानदार विला दुबई के मशहूर पाम जुमेराह द्वीप पर स्थित है, जो अपने खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है. करोड़ों रुपये की इस प्रॉपर्टी से समुद्र का बेहद शानदार नजारा देखने को मिलता है. खास बात यह है कि इस घर का इंटीरियर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने डिजाइन किया है, जिन्होंने इसे बेहद स्टाइलिश और लग्जरी अंदाज में सजाया है.
शाहरुख ने अपने इस बंगले को मन्नत से मिलता जुलता नाम ही दिया है. मुंबई में घर होना शाहरुख की मन्नत थी ऐसे में उन्होंने उस घर का नाम मन्नत रखा. दुबाई वाला घर बेहद खूबसूरत है जो किसी जन्नत से कम नहीं. ये शाहरुख खान का सिंपल सोबर लिविंग रूम है, जहां से खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












