
10 लाख तक मुफ्त इलाज... दिल्ली में भी लागू होगी आयुष्मान योजना, जानिए किसे मिलेगा लाभ
AajTak
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस योजना के तहत दिल्ली के लाभार्थियों को 10 लाख रुपये तक फ्री इलाज की सुविधा मिलेगी. इसमें 5 लाख का Health कवरेज दिल्ली सरकार और 5 लाख केंद्र सरकार की तरफ से मिलेगा.
केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना दिल्ली में भी शुरू होने जा रही है. कैबिनेट ने दिल्ली में इस योजना को मंजूरी दे दी है. गुरुवार को सरकार गठन के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में बीजेपी की पहली कैबिनेट बैठक हुई. जिसमें आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Scheme) को मंजूरी दे दी गई है. आयुष्मान योजना के तहत 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है.
आयुष्मान योजना के तहत क्या-क्या मिलेगा? दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस योजना के तहत दिल्ली के लाभार्थियों को 10 लाख रुपये तक फ्री इलाज की सुविधा मिलेगी. इसमें 5 लाख का Health कवरेज दिल्ली सरकार और 5 लाख केंद्र सरकार की तरफ से मिलेगा. आयुष्मान कार्ड होल्डर्स दिल्ली के सरकारी और सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम के तहत इम्पैनल्ड किसी भी प्राइवेट हॉस्पिटल में 10 लाख रुपये तक का इलाज करा सकेंगे.
किसे मिलेगा लाभ? आयुष्मान योजना की क्राइटेरिया की बात करें तो 70 साल और उससे अधिक आयु के अन्य सभी सीनियर सिटीजन को पारिवारिक आधार पर प्रति वर्ष 10 लाख रुपये तक का कवर दिया जाएगा. वहीं अगर वे पहले से ही किसी योजना से कवर हैं, तो भी उन्हें 5 लाख का कवर इस योजना के तहत दिया जाएगा. इसके अलावा, स्वास्थ्य बीमा या फिर प्राइवेट हेल्थ इंश्योरेंस का लाभ ले रहे हैं तो भी आयुष्मान योजना के नए कार्ड के तहत 5 लाख रुपये सालाना लाभ उठा सकते हैं.
Ayushman Bharat Yojana के तहत आवेदन कैसे करें?
फैमिली के कितने लोग बना सकते हैं कार्ड? सरकार की ओर से जब कोई योजना लॉन्च की जाती है, तो उसके साथ ही पात्रता से संबंधित डिटेल भी जारी करती है. इस सरकारी योजना (Govt Scheme) में जरूरतमंदों को सहूलियत देते हुए ऐसी कोई लिमिट तय नहीं की गई है. यानी एक परिवार में जितने चाहे उतने लोग आयुष्मान कार्ड बनवाए सकते हैं, लेकिन ये सभी पारिवारिक सदस्य इस योजना के लिए पात्र होने चाहिए.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









