
1 अप्रैल से कार-बाइक होंगी महंगी, इन कंपनियों ने किया बढ़ोतरी का ऐलान
AajTak
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच वाहनों का महंगा होना खरीदारों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है. कार के साथ-साथ टू-व्हीलर के दाम में इजाफा होने जा रहा है.
अगर आप कार-बाइक लेना चाहते हैं तो मार्च का महीना बेहतर साबित हो सकता है. क्योंकि 1 अप्रैल से तमाम ऑटो कंपनियों ने ग्राहकों को झटका देने की तैयारी कर ली है. दरअसल मारुति सुजुकी समेत कई कंपनियां ऐलान कर चुकी हैं कि 1 अप्रैल से वाहनों की कीमतें बढ़ाई जाएंगी. (Photo: File) पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच वाहनों का महंगा होना खरीदारों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है. कार के साथ-साथ टू-व्हीलर के दाम में इजाफा होने जा रहा है. यही नहीं, किसानों को भी महंगाई का झटका लगने वाला है, क्योंकि ट्रैक्टर के दाम भी बढ़ने वाले हैं. (Photo: File) मारुति की कारें 3-5% तक होंगी महंगी देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी 1 अप्रैल से कारों की कीमतें बढ़ाने जा रही है. कंपनी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक कीमतों में 3 से 5% का इजाफा किया जाएगा. यानी अधिकतम 47,000 रुपये तक कारें महंगी हो सकती हैं. कंपनी शुरुआती मॉडल ऑल्टो 800 को सबसे कम और ब्रेजा, सियाज, XL6 जैसी लग्जरी कारों को ज्यादा महंगा कर सकती है. (Photo: File)More Related News













