
AUS ओपन: अंकिता रैना क्वालिफायर के फाइनल राउंड में हारीं, अब नागल पर नजरें
AajTak
अंकिता रैना का ग्रैंड स्लैम एकल मुख्य ड्रॉ में खेलने का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया. वह ऑस्ट्रेलियाई ओपन क्वालिफाइंग टूर्नामेंट के आखिरी दौर में हार गईं.
अंकिता रैना का ग्रैंड स्लैम एकल मुख्य ड्रॉ में खेलने का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया. वह ऑस्ट्रेलियाई ओपन क्वालिफाइंग टूर्नामेंट के आखिरी दौर में सर्बिया की ओल्गा डानिलोविच से हार गई. दुबई में चल रहे महिला एकल क्वालिफायर में 28 साल की अंकिता को तीसरे और आखिरी दौर में सर्बियाई खिलाड़ी ने दो घंटे में 6-2, 3-6, 6-1 से मात दी.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.









