
IND vs AUS: टीम इंडिया गाबा में इतिहास रच पाएगी? ब्रिस्बेन में 33 साल से हारे नहीं कंगारू
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट बचाने में कामयाब रही भारतीय टीम के सामने गाबा की जीवंत पिच पर चुनौती कड़ी होगी. उसके शीर्ष खिलाड़ी चोटों के कारण निर्णायक टेस्ट खेलने के लिए उपलब्ध नहीं हैं.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट बचाने में कामयाब रही भारतीय टीम के सामने गाबा की जीवंत पिच पर चुनौती कड़ी होगी. उसके शीर्ष खिलाड़ी चोटों के कारण निर्णायक टेस्ट खेलने के लिए उपलब्ध नहीं हैं. ऑस्ट्रेलिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने के लिए जीत की जरूरत है, लेकिन भारत का काम ड्रॉ से भी चल जाएगा. सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है. ब्रिस्बेन में चौथा टेस्ट शुक्रवार से भारतीय समयानुसार सुबह 5.30 बजे से खेला जाएगा. #TeamIndia batting coach Vikram Rathour on what makes the team mentally tough. #AUSvIND pic.twitter.com/IOUkkCcEQp सिडनी में दर्द के बावजूद अपार धैर्य और जुझारूपन का प्रदर्शन करने वाले रविचंद्रन अश्विन, हनुमा विहारी और ऋषभ पंत ने लाखों क्रिकेटप्रेमियों के दिल जीते. जसप्रीत बुमराह पेट की मांसपेशी में खिंचाव के बावजूद मैदान पर उतरे और अंगूठा टूटा होने के बावजूद रवींद्र जडेजा उसी तरह खेलने को तैयार थे, जैसे तीन दशक पहले टूटी कलाई के साथ मैल्कम मार्शल खेले थे.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.









