
₹1 रुपये में शादी: एक-दूसरे के हुए 11 जोड़े, 9 साल में 150वां निकाह
AajTak
Rajasthan: सामूहिक निकाह सम्मेलन के अध्यक्ष सिकंदर खान ने कहा कि साल 2025 में फिर से आम मुस्लिम निकाह सम्मेलन करने की घोषणा की है, जिसमें 51 जोड़ों का निकाह किया जाएगा.
राजस्थान के जोधपुर में मारवाड़ शेख, सैय्यद, मुगल, पठान विकास समिति की ओर से 10वें सामूहिक निकाह रविवार शाम 11 जोड़ों ने मात्र ₹1 में कुबूल किया. समिति के जिला अध्यक्ष सिकंदर खान ने बताया कि सामूहिक निकाह सम्मेलन में 11 जोड़ों ने निकाह कबूल किया है.
खान ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज में विवाह जैसे महत्वपूर्ण अवसर को आसान और सुलभ बनाना है. इस सम्मेलन में शामिल जोड़ों को उपहार के तौर पर बेड, अलमारी, बर्तन, एक इस्लामी किताब, चांदी की पायजेब और घर में काम आने वाले सामान दिए गए.
सामूहिक निकाह सम्मेलन के अध्यक्ष सिकंदर खान ने कहा कि साल 2025 में फिर से आम मुस्लिम निकाह सम्मेलन करने की घोषणा की है, जिसमें 51 जोड़ों का निकाह किया जाएगा.
संस्था के प्रवक्ता अमजद खान ने बताया कि फिजूलखर्ची को रोकने के लिए यह समिति पिछले 9 साल से आयोजन कर रही है. इन 9 सालों में मात्र ₹1 में 150 से अधिक जोड़ों का निकाह करवाया जा चुका है. इस बार कुल खर्च करीब 9 सामूहिक निकाह में 50 लाख रुपए का खर्च किया जा चुका है. इस निकाह समारोह में जोधपुर सहित पूरे राजस्थान और आसपास के मध्यम वर्ग के परिवारों को संबल देने के लिए निकाह के लिए प्रोत्साहित किया जाता है.
इस सामूहिक निकाह में शामिल हुए परिजन मोहम्मद रमजान ने बताया कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि लड़की की शादी इस तरह से भव्य आयोजन से हो सकेगी. परिवार में आर्थिक स्थिति सामान्य होने के संकट के चलते निकाह करना मुश्किल था.
इस सामूहिक निकाह कार्यक्रम में पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा, उप महापौर अब्दुल करीम जॉनी सहित शहर के लोग शामिल हुए.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







