
हैवानियत की हद... बिल्ली को कच्चा चबा गई महिला, अब मिली इतनी सजा
AajTak
अमेरिका में एक महिला ने पालतू बिल्ली को मार दिया और उसे कच्चा चब गई. पुलिस ने जब उसे पकड़ा तब उसके हाथ और मुंह में खून लगा हुआ था.
अमेरिका के ओहियो में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यह घटना इतनी अजीब है कि इसके बारे में सोचा तक नहीं जा सकता है. यहां एक महिला एक बिल्ली को मारकर उसे कच्चा चबाकर खा गई. ऐसा करते हुए उसका वीडियो भी सामने आया है.
इस अजीब सी महिला ने एक पालतू बिल्ली को पैर से दबाकर उसकी जान ले ली. फिर उसे कच्चा चबाने लगी. ऐसा करते हुए लोगों ने जब उसे देखा तो पुलिस को सूचना दे दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को बिल्ली को खाते हुए पकड़ लिया.
काउंटी जेल में बंद है महिला यह घटना अगस्त में हुई थी, जब पुलिस ने ओहियो की 27 वर्षीय एलेक्सिस फेरेल को एक बेचारे पालतू जानवर को चबाते हुए पकड़ा था. तब से वह काउंटी जेल में बंद है. अब जाकर उसे सजा सुनाई गई है. घटना के बारे में कोर्ट में पुलिसने बताया कि महिला ने बिल्ली के सिर पर पैर रखकर उसे मार दिया फिर उसे खाने लगी.
महिला के हाथ पैर में लगे थे बिल्ली के खून जब पुलिस वहां पहुंची तो बिल्ली को मारने वाली महिला के हाथ-पैर खून से लथपथ और मुंह पर बिल्ली के रोएं लगे थे और उसके बगल में मृत बिल्ली पड़ी थी. जब पुलिस ने उससे पूछा कि क्या तुमने उस बिल्ली को खाया है? और "तुमने उसे क्यों मारा?
अदालत ने सुनाई ढाई साल की सजा अब उसे स्टार्क काउंटी की अदालत में दोषी पाया गया है, लेकिन बिल्ली के मालिक की पहचान अभी भी नहीं हो पाई है. उसे एक साल की जेल की सजा सुनाई गई. फिर ऐसा अमानवीय कृत्य करने करने के लिए और 18 महीने उसकी सजा बढ़ा दी गई है. जब ने इस घटना को शर्मनाक बताया और इसे पूरे देश के लिए एक शर्मनाक वाकया करार दिया.
जब ये घटना सामने आई थी और महिला का ऐसा करते वीडियो जारी हुआ था, तो स्थानीय लोगों ने ये मुद्दा उठाया था कि ओहियो में हैती के अप्रवासी स्थानीय निवासियों के बिल्लियों और कुत्तों को खा रहे हैं. हालांकि, फेरेल का जन्म अमेरिका में हुआ है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









