
हैदराबाद की सड़कों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें, तैयार हुआ पूरा प्लान
AajTak
अब हैदराबाद की सड़कों पर जल्द ही इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें दौड़ती दिखाई देंगीं. लंबे समय से शहर में इन बसों को लाने की मांग की जा रही थी. शुरुआती प्लान के मुताबिक शहर में तीन अलग-अलग रूटों पर 10 ई-डबल डेकर बसें चलेंगी. टीएसआरटीसी एक सप्ताह के भीतर इसके लिए टेंडर आमंत्रित करेगा.
हैदराबाद की सड़कों पर अब जल्द ही इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें दौड़ती दिखेंगीं. हैदराबाद के लोग जल्द ही इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसों में सैर का आनंद ले पाएंगे. हैदराबाद में डबल डेकर बसों को वापस लाने की मांग लंबे समय से की जा रही है.
ट्विटर पर लोगों ने मंत्री केटीआर से शहर में डबल डेकर बसें वापस शुरू कराने का अनुरोध किया था. तब केटीआर ने लोगों को आश्वासन दिया था कि हैदराबाद में डबल डेकर बसें जल्द ही वापस दिखाई देंगीं. शुरुआती प्लान के मुताबिक शहर में तीन अलग-अलग रूटों पर 10 ई-डबल डेकर बसें चलेंगी. टीएसआरटीसी एक सप्ताह के भीतर इसके लिए टेंडर आमंत्रित करेगा. जानकारी के मुताबिक टीएसआरटीसी के अधिकारियों ने इस बात पर अध्ययन किया है कि ई-डबल डेकर बसों को किस रूट पर चलाया जाए. उन्होंने कई रूटों पर विचार किया तब जाकर पर्मानेंट रूट पर विचार किया.
शहर के हिसाब से तैयार हुआ रूट मैप
बता दें कि हैदराबाद में कई फ्लाईओवर हैं. ई-डबल डेकर बसें उसी रूट पर चलने की संभावना है जो फ्लाईओवर से मुक्त हैं. अभी तक तीन रूट तय किए जा चुके हैं. ई-डबल डेकर बसें पाटनचेरु-कोटि, जीदीमेटला-सीबीएस, अफजलगंज-मेहदीपट्टनम रूट पर चलने की संभावना है.
पुराना है डबल डेकर बसों का इतिहास
गौरतलब है कि हैदराबाद में डबल डेकर बस पहली बार नहीं आ रही है. 1940 के दशक में हैदराबाद राज्य के अंतिम निजाम मीर उस्मान अली खान के शासनकाल के दौरान निजाम की परिवहन सेवाओं के लिए डबल डेकर बसों को पेश किया गया था. लेकिन निजाम के शासन के खत्म होने के बाद इस बस सर्विस को आम लोगों के लिए खोल दिया गया था.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










