
हैंडशेक, उस्मान तारिक और कोलंबो की मिस्ट्री... भारत-पाक मैच से पहले कप्तान सूर्या ने दिया हर सवाल का जवाब
AajTak
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच से पहले कहा कि टीम पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए पहले से तैयार थी और श्रीलंका की परिस्थितियों से परिचित है. अभिषेक शर्मा को खिलाने पर उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में हामी भरी.
भारत-पाकिस्तान महामुकाबले से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान कप्तान सूर्या ने इस मैच से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए. सूर्यकुमार यादव ने इस दौरान कहा कि टीम किसी भी परिस्थिति के लिए पहले से तैयार थी और अब पूरा ध्यान सिर्फ क्रिकेट पर है.
‘हम तैयार थे, फ्लाइट भी बुक थी’
मैच को लेकर चली चर्चाओं पर सूर्यकुमार ने कहा कि भारतीय टीम अपने तय कार्यक्रम के अनुसार तैयारी कर रही थी. उन्होंने कहा, हम शेड्यूल के हिसाब से तैयारी कर रहे थे. हमारी फ्लाइट्स बुक थीं. हम पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए पूरी तरह तैयार थे.
कोलंबो पिच पर क्या बोले
उन्होंने यह भी कहा कि श्रीलंका में टीम ने काफी द्विपक्षीय सीरीज खेली हैं, इसलिए यहां की परिस्थितियां नई नहीं हैं. सूर्या ने कहा कि हम यहां काफी क्रिकेट खेल चुके हैं, इसलिए हालात और पिच से अच्छी तरह वाकिफ हैं. दरअसल, पाकिस्तान की टीम करीब एक हफ्ते से श्रीलंका में है. इसलिए सवाल उठ रहे थे कि पाकिस्तान के पास तैयारियों के लिए ज्यादा मौका है.
अभिषेक शर्मा पर दिया साफ जवाब

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








