
हूती विद्रोहियों के खिलाफ अमेरिका का बड़ा एक्शन, 36 ठिकानों पर ताबड़तोड़ अटैक, 40 मौतें
AajTak
अमेरिका ने शुक्रवार के बाद शनिवार को भी यमन में हूती विद्रोहियों के 36 ठिकानों पर हमले किए. रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने शनिवार को किए हमले के बारे में बताते हुए कहा, अमेरिका और यूके की सेना ने 6 अन्य देशों की मदद से हूती विद्रोहियों के कई ठिकानों को निशाना बनाया है.
संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने हूती विद्रोहियों के खिलाफ शुक्रवार से अपना एक्शन शुरू कर दिया है. साथ ही अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम ने शनिवार को हूती विद्रोहियों के खिलाफ हवाई और जमीन पर 10 अलग-अलग जगहों पर 30 से ज्यादा ठिकानों पर हमला किया.
इस हमले के बाद अमेरिका और ब्रिटेन ने ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, कनाडा, डेनमार्क, नीदरलैंड और न्यूजीलैंड के साथ एक संयुक्त बयान जारी किया है. बयान में उन्होंने कहा कि हमारा मकसद लाल सागर में शांति बनाए रखना है, क्योंकि वहां से गुजरने वाले शिप को लगातार खतरों का सामना करना पड़ रहा है.
'अमेरिका समेत 8 देशों ने किया हमला' यूएस के रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने शनिवार यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर हमले के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम की सेनाओं ने शनिवार को हूती के नियंत्रित क्षेत्रों कई हमले किए. इन अतिरिक्त हमले करने में अमेरिका और ब्रिटेन को ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, कनाडा, डेनमार्क, नीदरलैंड और न्यूजीलैंड से भी समर्थन मिला है.
'लाल सागर में शांति चाहते हैं हम' संयुक्त राज्य अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम की सेनाओं ने यमन में हूती विद्रोहियों के नियंत्रित 13 स्थानों पर 36 ठिकानों को निशाना बनाया. ये सामूहिक कार्रवाई हूती विद्रोहियों को साफ संदेश है. हमारा उद्देश्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण जलमार्गों में शांति बनाए रखना है और विश्व के महत्वपूर्ण जलमार्गों में से एक की रक्षा करने में बिलकुल भी नहीं सोचेंगे. इन हमलों का मकसद ईरान समर्थित हूती मिलिशिया की शक्ति को नुकसान पहुंचाना है, जिससे अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय जहाजों के खिलाफ हो रहे लगातार हमलों को बंद किया जा सके.शुक्रवार को भी किए थे हमले वहीं, शुक्रवार को अमेरिका ने इराक और सीरिया में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) और मिलिशिया के 85 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए थे, जिसमें करीब 40 लोगों की मौत होने की बात कही जा रही है.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.

ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले को लेकर मचे घमासान के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कल मीडिया के सामने आकर युद्ध को लेकर कई बड़ी बातें कहीं नेतन्याहू ने ईरान के साथ संघर्ष में अमेरिका को घसीटने की फर्जी खबरों का खंडन किया. कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति हमेशा वही निर्णय लेते हैं जो उन्हें अमेरिका के हित में लगता है. उन्होंने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के दौरान इजरायल और अमेरिका के तालमेल की भी प्रशंसा की.










