
हूती-नियंत्रित होदेइदाह पोर्ट पर इजरायल की बमबारी, ईलात एयरपोर्ट हमले का दिया जवाब
AajTak
इलाके के निवासियों ने रॉयटर्स को बताया कि इजरायली हमला लगभग 10 मिनट तक चला. यह हमला अरबी प्रवक्ता कर्नल अविचाय अद्राई द्वारा नागरिकों को क्षेत्र खाली करने की चेतावनी देने के कुछ ही देर बाद हुआ.
इजरायल ने मंगलवार को यमन में हूती-नियंत्रित होदेइदाह पोर्ट पर हमला किया. इजरायली सेना (IDF) ने कहा कि इस पोर्ट का इस्तेमाल करके ईरानी हूती विद्रोहियों को हथियारों की आपूर्ति कर रहा था. IDF ने अपने बयान में कहा, 'यह हमला हूती आतंकवादी शासन द्वारा बार-बार इजरायल पर किए गए हमलों के जवाब में किया गया. हूती विद्रोही अपने नियंत्रण वाले यमन के इलाकों से इजरायल की ओर यूएवी और सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों के जरिए हमला कर रहे हैं.'
हूतियों से संबद्ध अल मसीरा टीवी (Al Masirah TV) ने कहा कि इजरायल ने होदेइदाह पोर्ट पर 12 हमले किए. समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने पोर्ट पर मौजूद दो सूत्रों के हवाले से बताया कि इजरायल ने तीन डेक को निशाना बनाया, जिन्हें पहले के हमलों के बाद हाल ही में संचालन के लिए खोला गया था. इलाके के निवासियों ने रॉयटर्स को बताया कि इजरायली हमला लगभग 10 मिनट तक चला. यह हमला अरबी प्रवक्ता कर्नल अविचाय अद्राई द्वारा नागरिकों को क्षेत्र खाली करने की चेतावनी देने के कुछ ही देर बाद हुआ.
यह भी पढ़ें: बमबारी, टूटी इमारतें और आंसू... इजरायल ने गाजा पर किया खतरनाक हमला, देखें PHOTOS
🎯STRUCK: A Houthi military infrastructure site at the Hudaydah Port in Yemen. The port is used for the transfer of weapons supplied by the Iranian regime, in order to execute attacks against Israel and its allies. The IDF continues to strike military targets in Yemen in… pic.twitter.com/Jec372Ez0O
कर्नल अद्राई ने पोर्ट पर लंगर डाले जहाजों को खाली करने का आग्रह किया और चेतावनी दी कि जो भी वहां रहेगा वह अपनी जान को खतरे में डालेगा. इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने हमले पर टिप्पणी करते हुए बताया कि उनका उद्देश्य 'हूती आतंकवादी संगठन पर समुद्री और हवाई नाकेबंदी जारी रखना सुनिश्चित करना है'.
यह भी पढ़ें: कतर पर इजरायली हमले से परेशान हुआ अमेरिका? जल्दबाजी में करने जा रहा ये डील

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








