
हिंदू-ईसाई गठजोड़ की तरफ बढ़ती भाजपा
AajTak
केरल में लव जिहाद और सबरीमला मुद्दे पर पार्टी लड़ेगी चुनाव.
केरल में अब तक सियासी कमाल दिखाने में नाकाम रही भाजपा, विधानसभा के चुनाव में ध्रुवीकरण के नए रूप को परखने जा रही है. दरअसल, वहां हिंदू और ईसाई समुदाय को एक प्लेटफॉर्म पर लाने की पहल पार्टी ने शुरू कर दी है. भाजपा के चुनावी घोषणापत्र में लव जिहाद और सबरीमला पर सबसे अधिक फोकस किया गया है. ईसाई युवतियों का धर्म परिवर्तन करा कर मुस्लिम युवकों से शादी की छिटपुट घटनाओं को चुनाव में चर्चा का मुख्य केंद्र बनाने की कोशिश भाजपा ने शुरू कर दी है. इसी तरह सबरीमला की परंपरा (12 साल से) अधिक उम्र की लड़कियों और महिलाओं को मंदिर में प्रवेश की मनाही का भाजपा ने पक्ष लिया है, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने मंदिरों में सभी उम्र की महिलाओं के प्रवेश को उचित बताया था. भाजपा महासचिव सीटी रवि कहते हैं, “सबरीमला का मामला, लोगों के विचारों के अनुकूल है और भाजपा लोगों की भावनाओं के साथ है. इसी तरह लव जिहाद का मुद्दा केरल में ईसाई परिवार में एक गंभीर चिंता का विषय है, इसलिए यह दोनों मुद्दे भाजपा के लिए अहम हैं.” पार्टी के एक दूसरे नेता कहते हैं कि इन दोनों मुद्दों पर न तो केरल में एलडीएफ सरकार न ही पूर्ववर्ती यूडीएफ सरकार ने लोगों की सुनी. ऐसे में लोगों का मुद्दा उठाना एक राजनीतिक दल के रूप में हमारा काम है. क्या इससे ध्रुवीकरण का खतरा नहीं है? सी.टी. रवि कहते हैं, "तुष्टिकरण अपने आप में ध्रुवीकरण है जो एलडीएफ और यूडीएफ सरकारें करती आई हैं. भाजपा तुष्टिकरण के खिलाफ है. क्या ईसाईयों का मामला या हिंदुओं के हितों का मुद्दा उठाना ध्रुवीकरण है?"More Related News

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











