
'हिंदुओं वापस जाओ...', कैलिफोर्निया के BAPS मंदिर में लिखे गए नफरती मैसेज, की गई तोड़फोड़
AajTak
BAPS पब्लिक अफेयर्स ने कहा कि सैक्रामेंटो में उनके मंदिर को 'हिंदुओं वापस जाओ' मैसेज लिखकर अपवित्र किया गया है.
कैलिफोर्निया (California) में BAPS श्री स्वामीनारायण मंदिर को बुधवार को हिंदू विरोधी मैसेज लिखे गए. अमेरिका में आठ दिनों के अंदर यह दूसरी ऐसी घटना है. BAPS पब्लिक अफेयर्स ने कहा कि सैक्रामेंटो में उनके मंदिर को 'हिंदुओं वापस जाओ' मैसेज लिखकर अपवित्र किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट में BAPS ने कहा, "हम शांति के लिए प्रार्थना करते हुए नफरत के खिलाफ एकजुट हैं."
सैक्रामेंटो पुलिस ने कहा कि वे माथेर में BAPS हिंदू मंदिर में 'हेट क्राइम' की जांच कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आरोपियों ने पानी की लाइनें भी काट दी थीं.
मामले के बाद, हिंदू समुदाय के लीडर सैक्रामेंटो स्थित मंदिर में प्रार्थना समारोह के लिए एकत्र हुए और "शांति और एकता" का आह्वान किया.
इससे पहले 16 सितंबर को न्यूयॉर्क के मेलविले में BAPS स्वामीनारायण मंदिर के बाहर सड़क और साइनेज पर अपशब्द लिखे गए थे. मेलविले सफोक काउंटी में स्थित है और नासाउ वेटरन्स मेमोरियल कोलिजियम से करीब 28 किलोमीटर दूर है, जहां प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को एक बड़े सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित किया था.
यह भी पढ़ें: अमेरिकी हिंदू संगठन का ट्रंप को खुला समर्थन, कमला हैरिस को बताया भारत-US संबंधों के लिए 'खतरनाक'
'धार्मिक कट्टरता और घृणा के लिए कोई जगह नहीं'

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.










