
हार्दिक पटेल बोले- मुझसे बड़ा कोई और हिंदू नहीं, साबित करने की जरूरत नहीं
AajTak
हार्दिक पटेल ने आज तक से बात करते हुए कहा है कि उनसे बड़ा कोई और हिंदू नहीं हो सकता है. उनके मुताबिक उन्हें ये बात किसी से साबित करने की जरूरत नहीं है.
हार्दिक पटेल के पिता की पुण्यतिथि पर कई नेताओं ने शिरकत की थी. गुजरात कांग्रेस के तो सभी बड़े नेता उस कार्यक्रम में पहुंचे थे. बीजेपी के बड़े चेहरे नदारद रहे जिन्हें हार्दिक ने न्योता भेजा था. ऐसे में इस सामान्य से कार्यक्रम के भी अब राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं.
जब आज तक ने हार्दिक पटेल से इस बारे में बात की तो उनका साफ कहना था कि उन्होंने सभी को न्योता भेजा था. अब किसको आना है, किसको नहीं आना है, ये उनके ऊपर है. उन्होंने जोर देकर कहा कि ये कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं था, धार्मिक कार्यक्रम था जिसमें साधु-संतों ने हिस्सा लिया.
अब उसी कार्यक्रम में स्वामीनारायण संप्रदाय के साधु ने हार्दिक को किसी हिंदू पार्टी से जुड़ने की नसीहत दी थी. इसी को लेकर जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने दो टूक कह दिया कि उनसे बड़ा हिंदू कोई और नहीं हो सकता है. उन्हें ये बात किसी को साबित करने की जरूरत नहीं है. उन्होंने बताया कि नैतम स्वामी वडताल संप्रदाय के हैं, स्वामीनारायण संप्रदाय के साथ काफी महत्वपूर्ण रिश्ता रखते हैं. मैं सभी संतों का आदर और सम्मान करता हूं. हार्दिक ने आगे ये भी बताया कि इस कार्यक्रम में उनके द्वारा भगवान राम की मूर्ति की स्थापना की गई थी, ऐसे में उनसे बड़ा हिंदू कोई और नहीं हो सकता.
बातचीत के दौरान हार्दिक से कांग्रेस को लेकर भी कई सवाल पूछे गए. सवाल तो ये भी रहा कि क्या वे कांग्रेस से अभी भी नाराज हैं. इस पर हार्दिक ने कहा कि मैं कांग्रेस में ही रहने वाला हूं, अगर दो लोगों के बीच मतभेद हैं भी तो बातचीत कर उन्हें सुलझाया जा सकता है. अगर वे मान जाते हैं तो सब ठीक रहेगा. चुनाव के दौरान भी राह थोड़ी आसान हो जाएगी.
वैसे हार्दिक ने कांग्रेस पर तंज भी कसा है. अपने बयानों को सही बताते उन्होंने जोर देकर कहा है कि गलत होने पर आवाज उठना जरूरी हो जाता है. इस बारे में वे बताते हैं कि परिवार में आपका बेटा, आपका बड़ा भाई गलती कर रहा है और अगर आप उससे मुंह पर नहीं बोलेंगे, तो वो बिगड़ जाएगा. ऐसे में किसी को गलत के बारे में बताना जरूरी रहता है. थोड़ी नाराजगी होती है, थोड़ी चर्चाएं होती हैं. लेकिन बातचीत से सबकुछ सुलझा लिया जाता है.
प्रशांत किशोर पर भी बयान देते हुए हार्दिक कह गए हैं कि वे कोई राजनेता नहीं हैं, वे तो एक रणनीतिकार हैं. वरिष्ठ नेताओं की उनके साथ बैठक हुई है, उनका इससे कोई लेना देना नहीं है.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







