
हार्दिक पंड्या के आउट होते ही बेटा अगस्त्य हुआ नाराज? माहिका शर्मा ने किया शांत, VIDEO
AajTak
भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में हार्दिक पंड्या के आउट होने के बाद उनके बेटे अगस्त्य का क्यूट लेकिन नाराज रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अगस्त्य ‘पापा’ चिल्लाते हुए उन्हें इशारा करते दिखे, मानो बता रहे हों कि कौन सा शॉट खेलना चाहिए था. भारत ने यह मैच सात रन से जीतकर फाइनल में जगह बनाई.
भारत और इंग्लैंड के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का सेमीफाइनल गुरुवार (6 मार्च ) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ. जहां टीम इंडिया ने 7 रनों से जीत दर्ज की. टीम इंडिया अब रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड से होना है. वहीं मैच के दौरान हार्दिक पंड्या के बेटे अगस्त्य पंड्या का क्यूट रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
मैच के आखिरी ओवर में हार्दिक पंड्या के आउट होने के बाद अगस्त्य का रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया. वीडियो में अगस्त्य ‘पापा’ चिल्लाते हुए हाथ से इशारा करते दिखे, मानो उन्हें बता रहे हों कि उन्हें कौन सा शॉट खेलना चाहिए था. उनका यह एनिमेटेड रिएक्शन वायरल है.
आखिरी ओवर में दो छक्के, फिर रन आउटइंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स द्वारा डाले गए पारी के आखिरी ओवर में हार्दिक पंड्या ने पहले दो शानदार छक्के लगाए. हालांकि तीसरी गेंद पर वह रन लेने की कोशिश में रन आउट हो गए. डीप से जैकब बेथेल के सटीक थ्रो ने उन्हें पवेलियन भेज दिया. हार्दिक जब डगआउट की ओर लौट रहे थे, उसी समय स्टैंड्स में बैठे उनके बेटे अगस्त्य उन्हें देखकर नाराज नजर आए.
माहिका शर्मा ने किया शांत अगस्त्य का रिएक्शन देखकर पास में बैठीं हार्दिक की गर्लफ्रेंड माहीक शर्मा उन्हें शांत कराती हुई नजर आईं. यह पूरा पल कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
When Hardik Pandya got out his son was angry on him. Watch the child's reaction 😭 pic.twitter.com/jxteFYv0lN
पंड्या ने 27 रन की तूफानी पारी खेली हार्दिक पंड्या बल्लेबाजी के लिए 16वें ओवर में उतरे. इससे पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव आउट हो चुके थे. हार्दिक ने सिर्फ 12 गेंदों में 27 रन की तेज पारी खेली और भारत को 253/7 के विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








