
हापुड़ में जब पुलिस ने जब्त कर लिया 20 किलो रसगुल्ला, ले आए थाना, आखिर क्यों?
AajTak
हापुड़ पुलिस ने अपनी पोस्ट में बताया है कि दो लोगों से 20 किलोग्राम रसगुल्ला जब्त किया गया. इन लोगों को पंचायत चुनाव में परिणामों की घोषणा के बाद सभाओं में मिठाइयां बांटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है क्योंकि कोरोना दिशानिर्देशों के मुताबिक जश्न मनाने पर पूरी तरह पाबंदी लगाई गई है.
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पंचायत चुनावों के परिणामों का जश्न मनाते हुए कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया. खासबात ये है कि पुलिस ने इस दौरान 20 किलो रसगुल्ले को भी जब्त किया है. हापुड़ पुलिस ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है. हापुड़ पुलिस ने अपनी पोस्ट में बताया है कि दो लोगों से 20 किलोग्राम रसगुल्ला जब्त किया गया. इन लोगों को पंचायत चुनाव में परिणामों की घोषणा के बाद सभाओं में मिठाइयां बांटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है क्योंकि कोरोना दिशा-निर्देशों के मुताबिक जश्न मनाने पर पूरी तरह पाबंदी लगाई गई है. बता दें कि भारत इस समय कोरोना की दूसरी लहर के भीषण चपेट में है. यही वजह है कि चुनाव आयोग ने राज्यों को परिणाम घोषित होने के बाद जश्न मनाने से परहेज करने के लिए कहा था. चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद दो लोगों ने मिठाई बांटी, हापुड़ पुलिस ने उन्हें सीआरपीसी की धारा 144 का उल्लंघन करने, एक स्थान पर पांच या अधिक लोगों के जुटने पर गिरफ्तार किया.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










