
हानिया की मौत के बाद ये नेता संभाल सकता है Hamas की कमान, इजरायल की मोस्ट-वॉन्टेड लिस्ट में, माना जाता है 7 अक्टूबर हमले का मास्टरमाइंड
AajTak
ईरान की राजधानी तेहरान में इस्माइल हानिया की हत्या के बाद से बवाल मचा हुआ है. अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसके बाद पूरा का पूरा मिडिल ईस्ट यहूदी देश इजरायल के खिलाफ आ सकता है. हानिया हमास का सबसे कद्दावर चेहरा थे. तो क्या उनकी मौत के बाद फिलिस्तीन के इस आतंकी गुट के पास कोई रिप्लेसमेंट नहीं बचा?
लगभग 10 महीनों से चला आ रहा हमास-इजरायल युद्ध अब नए मोड़ पर खड़ा है. इजरायल ने दो रोज पहले ही आतंकी गुट हमास के सुप्रीम लीडर की हत्या कर दी. मामला इसलिए भी तूल पकड़ रहा है क्योंकि हत्या की जगह ईरान थी. ये वही देश है जो खुद हमास का बढ़ावा देता रहा. अब ईरान समेत लेबनान और लगभग पूरा मध्यपूर्व इजरायल पर भड़का हुआ है. लेकिन सबसे पहली जरूरत हमास में एक नेता की है, जो खाली स्थान को भर सके.
इस वजह से थी हानिया की पूछ
वैसे तो हमास के कई सारे लीडर गाजा पट्टी में मारे जा चुके लेकिन इस्माइल हानिया की हत्या गुट के लिए बड़ा लॉस है. ये बाकी खूंखार नेताओं की तुलना में मॉडरेट चेहरा था, जो दुनिया से सीधा संवाद करता था. हानिया को कूटनीति का जानकार माना जाता था, जो जानता था कि कब तार खींचने और कब ढीले छोड़ने हैं. हाल में तेहरान में हुई उनकी हत्या के बाद चर्चा हो रही है कि हमास की कमान अब किसके हाथ में होगी!
इनमें एक है याह्या सिनवार यह वो नेता है, जिसने साल 1980 में हमास की नींव रखने में मदद की थी. बता दें कि इस समय फिलिस्तीन में इजरायल के खिलाफ गुस्सा बढ़ता जा रहा था और इसे एक चेहरा देने के लिए हमास की स्थापना हुई थी. सिनवार को इजरायली सेना ने कई बार गिरफ्तार किया. यहां तक कि उन्होंने 2 दशक से ज्यादा समय इजरायल की जेल में बिताया. साल 2011 में कैदियों की अदलाबदली के दौरान हमास ने सिनवार को वापस लौटाने की मांग थी, जिसे मजबूरी में इजरायल को मानना पड़ा.
सिनवार की जानकारी देने वाले को 4 लाख डॉलर का इनाम

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








