
हांगकांग में बिका एशिया का सबसे महंगा अपार्टमेंट, जानिए कितनी है कीमत
AajTak
हांगकांग के प्रसिद्ध बिजनेसमैन विक्टर ली की कंपनी ने 21 बोरेट रोड प्रोजेक्ट में स्थित इस अपार्टमेंट को बेचा है. इसे किसने खरीदा है इस बात की पहचान नहीं की गई है.
एशिया का सबसे महंगा अपार्टमेंट इन दिनों चर्चा में है. हांगकांग के टाइकून विक्टर ली की कंपनी सीके असेट होल्डिंग्स लिमिटेड ने इस अपार्टमेंट को 59 मिलियन डॉलर (करीब 430 करोड़ रुपये) में बेच दिया है. (All Photos: 21borrettroad official) ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में मुताबिक हांगकांग के प्रसिद्ध बिजनेसमैन विक्टर ली की कंपनी ने 21 बोरेट रोड प्रोजेक्ट में स्थित इस अपार्टमेंट को बेचा है. इसे किसने खरीदा है इस बात की पहचान नहीं की गई है. दरअसल, अपने लग्जरी अपार्टमेंट्स के लिए हांगकांग दुनिया भर में प्रसिद्ध है. शहर के पॉश इलाके में स्थित यह अपार्टमेंट विशेष है. पांच कमरों, स्विमिंग पूल, प्राइवेट रूफ और 3 पार्किंग स्पेस जैसी सुविधाओं से लैस ये एशिया का सबसे महंगा अपार्टमेंट बन गया है. यह 21 बोर्रेट रोड पर स्थित है.More Related News













