
'हर मुद्दे को प्रतिष्ठा का...' दिल्ली सरकार की फरिश्ते योजना पर सुप्रीम कोर्ट ने LG से ऐसा क्यों कहा?
AajTak
दिल्ली सरकार की याचिका में सुप्रीम कोर्ट से एलजी को यह निर्देश देने की मांग की गई है कि वह निजी अस्पतालों को लंबित बिल जारी करें और समय पर भुगतान करके योजना को तत्काल फिर से चालू करने में मदद करें.
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के यह कहने पर कि वह सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस चिकित्सा उपचार का विस्तार करने वाली फरिश्ते योजना में 'किसी भी तरह से शामिल नहीं' हैं, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार की एक याचिका पर उनसे हलफनामा मांगा. अपनी याचिका में दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCT) में सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र द्वारा नया कानून लागू होने के बाद एलजी पर इस प्रोजेक्ट के लिए फंडिंग रोकने का आरोप लगाया है.
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर उप राज्यपाल की गलती हुई तो हम कहते हैं कि उनको हर मुद्दे को प्रतिष्ठा का मुद्दा नहीं बनाना चाहिए. लेकिन यदि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री हमें घुमा रहे हैं, तो हम असाधारण जुर्माना लगाएंगे. इस टिप्पणी के साथ शीर्ष अदालत ने उपराज्यपाल से दो हफ्ते में हलफनामा मांगा. सुनवाई के दौरान एलजी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील संजय जैन ने कहा, 'यह मामला पूरी तरह से दिल्ली स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़ा है. एलजी की ओर से किसी भी फंड में बाधा नहीं है'.
दिल्ली सरकार की याचिका में क्या आरोप लगाए गए हैं?
दिल्ली सरकार की याचिका में सुप्रीम कोर्ट से एलजी को यह निर्देश देने की मांग की गई है कि वह निजी अस्पतालों को लंबित बिल जारी करें और समय पर भुगतान करके योजना को तत्काल फिर से चालू करने में मदद करें. साथ ही बिल भुगतान में 'चूक करने वाले अधिकारियों' के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई और निलंबन की कार्यवाही शुरू करने की मांग भी भी याचिका में की गई है. आम आदमी पार्टी की सरकार का आरोप है कि अधिकारियों ने जानबूझकर बिल लंबित रखा है, जिससे यह योजना सफल नहीं हो सके.
एलजी के वकील संजय जैन ने सुप्रीम कोर्ट की पीठ से कहा, 'दिल्ली सरकार की यह याचिका चाय के प्याले में तूफान उठाने का एक सर्वोत्तम उदाहरण है. क्योंकि इसमें बिना किसी बात के बहुत ज्यादा हंगामा किया गया है. यह ऐसा मामला नहीं है जहां मंत्रिपरिषद और एलजी के बीच कोई मुद्दा था. एलजी किसी भी तरह से शामिल नहीं हैं. यह दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता वाली एक सोसायटी द्वारा चलाया जाता है, जिसने 2 जनवरी को एक बैठक की और धन जारी किया'. सुप्रीम कोर्ट ने उनसे 2 हफ्ते के भीतर इस आशय का हलफनामा दाखिल करने को कहा है.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.





