
'हर बार एक तरह से आउट...', संजू सैसमन पर भड़के सुनील गावस्कर, बताया कहां हो रही चूक
AajTak
संजू सैमसन जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदल नहीं सके. संजू सैमसन को तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी ने शॉर्ट बॉल पर फंसाया. संजू ने 24 रनों की तूफानी पारी खेेली.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के तहत भारतीय टीम ने सुपर-8 स्टेज में अपना दूसरा मुकाबला चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला. इस मुकाबले में भारत 72 रनों से विजयी रहा. मुकाबले में संजू सैमसन को भी मौका मिला. हालांकि सैमसन बड़ी पारी नहीं खेल सके. सैमसन ने 2 छक्के और एक चौके की मदद से 15 गेदों पर 24 रन बनाए. प्लेइंग-11 में रिंकू सिंह की जगह शामिल किए गए सैमसन को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी गई, जबकि ईशान किशन नंबर-3 पर उतरे.
संजू सैमसन ने दूसरी ही गेंद पर छक्का जड़कर शानदार अंदाज में शुरुआत की. अगले ओवर में उन्होंने तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी पर हमला बोला और एक ओवर में 10 रन बटोरे. संजू लय में दिख रहे थे, लेकिन एक बार फिर बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके. चौथे ओवर की चौथी गेंद पर मुजारबानी ने रफ्तार कम की. सैमसन ने डीप मिडविकेट की ओर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग सही नहीं रही और रयान बर्ल ने आसान कैच लपक लिया.
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को रौंदा, सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा... अब विंडीज को हराना है
कमेंट्री कर रहे रवि शास्त्री ने संजू सैसमन को लेकर कहा, 'वह इस तरह के शॉट से निराश होंगे.' वहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने सैमसन के आउट होने के तरीके पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि विरोधी टीमें शॉर्ट गेंदें डालकर और डीप स्क्वायर लेग की फील्डिंग लगाकर उन्हें बार-बार फंसाती हैं.
ब्लेसिंग मुजारबानी की अतिरिक्त उछाल ने भी इसमें अहम भूमिका निभाई. सुनील गावस्कर ने ऑन-एयर कहा कि संजू सैमसन को इस बात से निराशा होगी क्योंकि वह कई बार इसी रीजन में आउट हुए हैं.
मैच से पहले टॉस के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन की प्लेइंग-11 में वापसी की घोषणा की, जिस पर चेपॉक के दर्शकों ने जोरदार स्वागत किया. मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. भारत ने दो बदलाव किए, जिसमें उप-कप्तान अक्षर पटेल को भी प्लेइंग-11 में शामिल किया गया. इससे पहले टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से हार झेलनी पड़ी थी.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








