
हरे रामा-हरे कृष्णा पर भक्तिमय हुआ स्पाइडर-मैन, Times Square पर खूब झूमा, VIDEO
AajTak
न्यूयॉर्क शहर के टाइम्स स्क्वायर से एक वीडियो वायरल हुआ है. वायरल वीडियो में स्पाइडर मैन के गेट-अप में एक व्यक्ति को हरे रामा हरे कृष्णा पर बेहतरीन डांस करते हुए दिखाया गया है. वीडियो पर जैसी प्रतिक्रियाएं हैं साफ़ है कि लोग स्पाइडर मैन के इस अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं.
वायरल कंटेंट के इस दौर में एक वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब तेजी के साथ शेयर हो रहा है. वीडियो न्यूयॉर्क के फेमस टाइम्स स्क्वायर का है. जिसमें स्पाइडर-मैन के गेट-आप में, एक व्यक्ति को हरे कृष्णा हरे रामा पर बेहतरीन डांस करते हुए देखा जा सकता है. इंटरनेट पर वायरल इस पोस्ट का कैप्शन है- नवंबर 2023 में टाइम्स स्क्वायर, न्यूयॉर्क शहर में अटलांटा संकीर्तन भक्तों के साथ महा हरिनाम.'
इस क्लिप को देखें तो इसमें हलचल भरे न्यूयॉर्क शहर में संस्कृतियों और मनोरंजन के अनूठे मिश्रण को दिखाया गया है. वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि, स्पाइडर-मैन पूरे उत्साह के साथ ढोल की थाप पर डांस कर रहा है, वीडियो में खास बात ये रही कि जैसे जैसे संकीर्तन करते लोगों की एनर्जी बढ़ती है राहगीर भी अपने को नहीं रोक पाते हैं और वो भी इसमें अपनी उपस्थिति दर्ज करा डांस करते हैं.
हरे कृष्णा हरे रामा पर डांस के वक़्त जैसा माहौल टाइम्स स्क्वायर का तैयार हुआ ऐसा लग ही नहीं रहा था कि ये जगह किसी बड़े शहर का सेंटर पॉइंट है. वीडियो देखते हुए महसूस यही हुआ कि जैसे कहीं पर कोई उत्सव चल रहा है और उसमें शामिल हर व्यक्ति बेहद खुश है.
वायरल वीडियो में आकर्षण का केंद्र क्योंकि स्पाइडर-मैन है. इसलिए जब हम उसे डांस करते हुए देखते हैं तो ये न केवल हमें आनंददायक लगता है बल्कि कहीं न कहीं हमें अपनी सभ्यता और संस्कृति पर भी गर्व होता है.
स्पाइडर मैन के इस अंदाज को आप कैसे देखते हैं? इसपर आपकी राय क्या है जरूर बताइयेगा.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










