
हरियाणा चुनाव में भितरघात सबसे बड़ी चुनौती, कांग्रेस के 29 तो BJP के 19 बागी बिगाड़ सकते हैं खेल
AajTak
कांग्रेस सात निर्वाचन क्षेत्रों में 12 असंतुष्टों को मनाने में सफल रही. छह निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा के बागियों ने भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अनुरोध पर अपना नामांकन वापस ले लिया. कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा और सीएम नायब सिंह सैनी असंतुष्टों से पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में अपना नामांकन वापस लेने की अपील करते देखे गए. भाजपा के जिन बागियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है उनमें प्रमुख हैं पार्टी के वरिष्ठ नेता राम बिलास शर्मा.
हरियाणा विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी कांग्रेस को बागियों की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. भाजपा के 19 और कांग्रेस के 29 बागी क्रमश: 15 और 20 निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ रहे हैं.
दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस सात निर्वाचन क्षेत्रों में 12 असंतुष्टों को मनाने में सफल रही. छह निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा के बागियों ने भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अनुरोध पर अपना नामांकन वापस ले लिया. कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा और सीएम नायब सिंह सैनी असंतुष्टों से पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में अपना नामांकन वापस लेने की अपील करते देखे गए. भाजपा के जिन बागियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है उनमें प्रमुख हैं पार्टी के वरिष्ठ नेता राम बिलास शर्मा. अनसुनी कर दी वरिष्ठ नेताओं की सलाह
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा की गई अपील उन 19 बागियों ने अनसुनी कर दी जो 15 निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी के उम्मीदवारों को चुनौती दे रहे हैं. भाजपा के असंतुष्टों में प्रमुख उद्योगपति सावित्री जिंदल हैं, जिन्हें हिसार विधानसभा क्षेत्र से टिकट देने से इनकार कर दिया गया था. जिंदल और गौतम सरदाना पार्टी उम्मीदवार डॉ. कमल गुप्ता के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं.
ये हैं बीजेपी के बागी नेता
अन्य भाजपा बागी जिनके पार्टी को नुकसान पहुंचाने की उम्मीद है, उनमें रानिया से रणजीत सिंह, तोशाम से शशि रंजन परमार, गन्नौर से देवेन्द्र कादयान, पृथला से नयन पाल रावत और दीपक डागर, लाडवा से संदीप गर्ग, भिवानी से प्रिया असीजा, रेवाडी से प्रशांत सन्नी, सफीदों से बच्चन सिंह और जसवीर देशवाल, बेरी से अमित, महम से राधा अहलावत, झज्जर से सतबीर सिंह, पूंडरी से दिनेश कौशिक, कलायत से विनोद निर्मल और आनंद राणा और इसराना से सत्यवान शेरा का नाम शामिल है.
कांग्रेस में बागियों की संख्या ज्यादा

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






