
हरिद्वार कुंभः पहले शाही स्नान पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, हेल्पलाइन समेत हर जानकारी
AajTak
कुंभ मेला को देखते हुए मुख्य यातायात व्यवस्था के अलावा 9 आपातकालीन यातायात योजनाएं भी बनाई गई हैं, जिन्हें परिस्थितियों के अनुसार अमल में लाया जाएगा. इसके अलावा किसी भी तरह की आकस्मिक स्थिति आने पर तात्कालिक रूप से सहायता पहुंचाने के लिए निर्धारित मार्गों से अलग 8 प्रशासनिक मार्गों का भी चयन किया गया है.
महाशिवरात्रि के दिन आज हरिद्वार में महाकुंभ का पहला शाही स्नान है और इसके लिए सुरक्षा के भारी इंतजाम किए गए हैं. सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने हेतु संपूर्ण मेला क्षेत्र को 3 सुपर जोन, 9 जोन और 25 सेक्टरों (1 जीआरपी तथा 1 यातायात के सेक्टर सहित) में बांटकर पुलिस बलों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है. सुरक्षा के लिए तैनात अन्य सुरक्षा बल सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की कोताही न हो, इसके लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है. इसके लिए प्रत्येक जोन में प्रभारी अधिकारी के रूप में अपर पुलिस अधीक्षक और सेक्टरों में पुलिस उपाधीक्षक को नियुक्त किया गया है. सुपर जोन का विवरण 1. प्रथम जोन: हर की पैड़ी. 2. द्वितीय जोन: गौरीशंकर. 3. तृतीय जोन: ऋषिकेश.More Related News













