
'हम नहीं मानते गाजा में जो हो रहा वह नरसंहार है, लेकिन...', हमास के खिलाफ इजरायली एक्शन पर बोला अमेरिका
AajTak
अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन ने कहा- हम अब भी मानते हैं कि राफा के मध्य में बड़ा सैन्य अभियान शुरू करना एक गलती होगी. इजरायल की इस कार्रवाई का कोई स्पष्ट रणनीतिक लाभ नहीं होगा, बड़ी संख्या में नागरिकों को खतरे में डाल देगा.
अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) जेक सुलिवन (Jake Sullivan) ने सोमवार को कहा कि वाशिंगटन यह नहीं मानता है कि गाजा में इजरायली कार्रवाई 'नरसंहार' के बराबर है, लेकिन वह चाहता है कि तेल अवीव निर्दोष नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए और अधिक प्रयास करे. व्हाइट हाउस में सुलिवन ने संवाददाताओं से कहा, 'हमारा मानना है कि इजराइल निर्दोष नागरिकों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए और अधिक प्रयास कर सकता है और करना भी चाहिए. लेकिन हम नहीं मानते कि गाजा में जो हो रहा है वह नरसंहार है. हम दृढ़ता से उस प्रस्ताव को खारिज कर रहे हैं.'
अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन ने कहा, 'हम अब भी मानते हैं कि राफा के मध्य में बड़ा सैन्य अभियान शुरू करना एक गलती होगी. इजरायल की इस कार्रवाई का कोई स्पष्ट रणनीतिक लाभ नहीं होगा, बड़ी संख्या में नागरिकों को खतरे में डाल देगा.' बता दें कि शीर्ष अमेरिकी अधिकारी राफा पर इजरायली आक्रमण के खिलाफ सख्त चेतावनी दे रहे हैं. उनका कहना है कि दक्षिणी गाजा शहर में एक बड़े जमीनी हमले से बड़े पैमाने पर नागरिक हताहत होंगे. इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम की संभावना पर सुलिवन ने कहा, 'बातचीत जारी है. जो बाइडन प्रशासन इजरायल और हमास को एक समझौते तक पहुंचने और बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने में मदद करने के लिए दृढ़ इरादा रखता है.'
राफा ऑपरेशन एक गलती होगी: अमेरिका
उन्होंने कहा, 'मैं भविष्यवाणी नहीं कर सकता कि ऐसा कब होगा और क्या होगा. मैं आपको बता सकता हूं कि हम उस नतीजे को हासिल करने के लिए कूटनीतिक स्तर पर दबाव बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. अब हमें देखना होगा कि आने वाले दिनों में चीजें कैसे सामने आती हैं.' अमेरिकी एनएसए ने आगे कहा कि वाशिंगटन अब भी मानता है कि राफा ऑपरेशन एक गलती होगी. उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस हमास की स्थायी हार के लिए इजरायल से अपने सैन्य अभियानों को सोच-समझकर शुरू करने आग्रह कर रहा है. राफा ऑपरेशन का विरोध करते हुए हाल ही में अमेरिका ने इजरायल को 3000 भारी बमों की डिलीवरी रोक दी थी.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि इजरायली सेना राफा में एक बड़ा अभियान शुरू करती है, जहां 10 लाख से अधिक फिलिस्तीनी शरण लिए हुए हैं, तो हम तेल अवीव को आक्रामक हथियारों की सप्लाई नहीं करेंगे. इस बीच संयुक्त राष्ट्र में काम करने वाले एक भारतीय की गाजा में मौत हो गई. वह जिस वाहन से यात्रा कर रहा था उस पर राफा में हमला हुआ. वह व्यक्ति यूनाइटेड नेशन सेफ्टी एंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट का स्टाफ सदस्य था. बता दें कि इजराइल-हमास युद्ध सातवें महीने में प्रवेश कर गया है. अब तक लगभग 35,000 फिलिस्तीनी और 1,200 इजरायली नागरिक मारे गए हैं.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.







