
'हमें नहीं, हमास को सिखाओ...', गाजा पर ऐसा क्या बोले ट्रूडो कि नेतन्याहू ने जमकर लताड़ा
AajTak
इजरायली सेना की ओर से गाजा पट्टी में जारी कार्रवाई पर टिप्पणी करते हुए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि इजरायल को गाजा में जारी महिलाओं, बच्चों और शिशुओं की हत्या रोकनी चाहिए. कनाडाई पीएम के इस बयान पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.
इजरायल और हमास के बीच पिछले एक महीने से अधिक समय से जंग जारी है. इसी बीच कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की ओर से गाजा पट्टी को लेकर दिए गए एक बयान पर इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्रूडो को आड़े हाथों लिया है.
दरअसल, हमास की ओर से इजरायल पर किए गए हमले खौफनाक हमले के बाद से ही इजरायली सेना गाजा पट्टी खासकर हमास के ठिकानों पर जमकर बम बरसा रही है. इजरायली सेना की ओर से गाजा पट्टी में जारी कार्रवाई पर टिप्पणी करते हुए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने मंगलवार को कहा कि हमास के खिलाफ जंग में इजरायल को संयम बरतने की जरूरत है. इजरायल की कार्रवाई को दुनिया देख रही है. इजरायल को गाजा में महिलाओं, बच्चों और शिशुओं की हत्या रोकनी चाहिए.
ट्रूडो के इस बयान पर नेतन्याहू ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि नागरिकों को जानबूझकर निशाना इजरायल नहीं बल्कि हमास बना रहा है. हमास ने हजारों यहूदियों के सिर काट दिए और जला दिए. इस युद्ध के लिए हमास को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए ना कि इजरायल को.
नेतन्याहू ने ट्रूडो को जमकर लताड़ा
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन टूड्रो को टैग करते हुए लिखा, "नागरिकों को जानबूझकर निशाना इजरायल नहीं बल्कि हमास बना रहा है. वह हमास है जिसने यहूदियों पर अब तक के सबसे भयानक हमले किए. इस हमले में हमास ने पूरा नरसंहार किया है. जिसमें कई यहूदियों के सिर काट दिए या जला दिए.
उन्होंने आगे कहा, "नागरिकों को नुकसान ना पहुंचे, इसके लिए इजरायल वह सब कुछ रहा है जो कर सकता है. दूसरी तरफ हमास वो सब कुछ कर रहा है जिससे नागरिकों को नुकसान पहुंचे. गाजा में नागरिकों को मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए इजरायल सेफ जोन दिए हुए है. जबकि हमास बंदूक की नोक पर उन्हें (फिलिस्तीनियों) रोक रखा है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.








