
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
ABP News
Lara Dutta: एक्ट्रेस लारा दत्ता इन दिनों इजरायल और अमेरिका के हमलों के बीच दुबई में फंसी हुई हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर कर यूएई सरकार की तारीफ की हैं. आइए जानते हैं उन्होंने और क्या कहा.
ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट का माहौल काफी बिगड़ गया है. सुरक्षा वजहों से कई जगहों पर एयरस्पेस बंद कर दिया गया. जिस कारण ढेर सारी फ्लाइट्स कैंसिल हो गईं. दुबई और आसपास के एयरपोर्ट पर काफी लोग फंसे हुए हैं. इन लोगों में कुछ बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हैं, जो फिलहाल वहीं रुकने को मजबूर हैं और हालात ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं. बता दें, एक्ट्रेस लारा दत्ता भी दुबई में फंसी हुई हैं.
हाल ही में लारा दत्ता ने बताया है कि वो इन दिनों अपनी बेटी सायरा के साथ दुबई में फंसी हुई हैं. मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच वो वहीं हैं, जबकि उनके पति महेश भूपति काम की वजह से उनके साथ नहीं हैं. लारा ने बताया कि शूटिंग के दौरान अचानक उन्हें धमाकों की आवाजें सुनाई देने लगीं और आसमान में मिसाइलों को जाता देखा. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिन काफी तनाव भरे रहे हैं.
लारा दत्ता ने शेयर किया वीडियोलारा दत्ता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बीते कुछ दिनों के अपने अनुभव बताए. उन्होंने बताया कि हालात भले ही तनावपूर्ण रहे हों, लेकिन उन्हें वहां सुरक्षित महसूस हुआ. लारा ने वीडियो में कहा, 'मैं आमतौर पर ऐसी चीजें पोस्ट करना पसंद नहीं करती.' उन्होंने बताया कि ये वीडियो उन्होंने इसलिए शेयर किया ताकि पिछले कुछ तनाव भरे दिनों की घबराहट थोड़ी कम हो सके.
उन्होंने आगे कहा, 'इजरायल-ईरान के बीच जो हालात बने हैं, उसकी शुरुआत से ही हम दुबई में हैं.' लारा ने बताया कि 28 फरवरी को वो दुबई के एक स्टूडियो में शूटिंग कर रही थीं, तभी अचानक ऊपर से तेज धमाकों की आवाजें आने लगीं. उन्होंने कहा, 'हम सब घबराकर स्टूडियो से बाहर भागे और देखा कि आसमान में मिसाइलों को रोका जा रहा था.'

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












