
हमास से जंग क्यों कर रहा है इजरायल? PM नेतन्याहू ने अमेरिकी विदेश मंत्री को बताए ये तीन मकसद
AajTak
इजरायल-हमास में हुए अस्थाई सीजफायर के बीच येरूशलम में आज सुबह आतंकी हमला हुआ है. इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई. इस हमले के बाद इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ मीटिंग की.
इजरायल और हमास में अस्थाई सीजफायर भले ही हो गया हो, लेकिन हमले अभी भी जारी है. गुरुवार को येरूशलम में एक हमला हुआ. इजरायल ने इसे आतंकी हमला बताया है. इस हमले में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है.
येरूशलम में हुए इस हमले के बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ मीटिंग की.
इस मीटिंग के बाद नेतन्याहू की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि उन्होंने इस हमले के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ मीटिंग की. इस दौरान उन्होंने उन्हें बताया कि ये वही है जिसने 7 अक्टूबर को कत्लेआम मचाया था. ये वही हमास है जो हर जगह हमारे लोगों की हत्या करने की कोशिश कर रहा है.
नेतन्याहू ने ब्लिंकन से कहा कि हमने हमास को खत्म करने की कसम खाई है और ऐसा करने से हम कोई नहीं रोक सकता.
उन्होंने ये भी बताया कि ये जंग तब तक खत्म नहीं चलेगी, जब तक हमारे तीन मकसद पूरे नहीं हो जाते. नेतन्याहू ने बताया कि पहला मकसद सभी बंधकों को हमास के कब्जे से सुरक्षित निकालना है. दूसरा मकसद हमास का पूरी तरह से खात्मा. और तीसरा मकसद ये सुनिश्चित करना है कि अगली बार गाजा की तरफ से हमें कोई खतरा न हो.
येरूशलम में गुरुवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर हमला हुआ था. इजरायल का दावा है कि दो फिलिस्तीनी हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी. फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.






