
'हमास जिंदा है और हमेशा जिंदा रहेगा...', सिनवार की मौत के बाद बोले खामेनेई
AajTak
खामेनेई ने कहा, "हमास जिंदा है और हमेशा जिंदा रहेगा." उन्होंने याह्या सिनवार की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें "वीर मुजाहिद" कहा और कहा, "याह्या सिनवार के लिए, जिन्होंने इस निर्दयी दुश्मन के खिलाफ लड़ाई में अपना जीवन समर्पित किया, शहादत से कम कुछ भी अपमानजनक होगा."
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने शनिवार को कहा कि हमास नेता याह्या सिनवार की मौत "प्रतिरोध" को रोक नहीं पाएगी और हमास आगे भी जिंदा रहेगा. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, खामेनेई ने एक बयान में कहा, "उनका नुकसान निश्चित रूप से प्रतिरोध के लिए दुखद है, लेकिन इस मोर्चे ने प्रमुख व्यक्तियों की शहादत के साथ आगे बढ़ना बंद नहीं किया है."
खामेनेई ने कहा, "हमास जिंदा है और हमेशा जिंदा रहेगा." उन्होंने याह्या सिनवार की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें "वीर मुजाहिद" कहा और कहा, "याह्या सिनवार के लिए, जिन्होंने इस निर्दयी दुश्मन के खिलाफ लड़ाई में अपना जीवन समर्पित किया, शहादत से कम कुछ भी अपमानजनक होगा."
उन्होंने यह भी कहा कि वह "ईमानदार फिलिस्तीनी मुजाहिदों और लड़ाकों" के साथ खड़े रहेंगे. इस महीने की शुरुआत में, पांच साल में अपने पहले शुक्रवार के उपदेश में, 85 वर्षीय ईरानी नेता ने चेतावनी दी थी कि इजरायल "अधिक समय तक नहीं टिकेगा."
हमास नेता याह्या सिनवार, शुक्रवार को मारा गया. सिनवार ने ही बीते साल 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमले का आदेश दिया था. इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने 17 अक्टूबर को सिनवार की मौत की घोषणा की. वह इजरायल के हिट लिस्ट में से एक था.
इजरायल ने एक ड्रोन फुटेज जारी किया जिसमें याह्या सिनवार के अंतिम क्षण दिखाए दे रहे हैं. वीडियो में उसे कुर्सी पर झुका हुआ दिखाया गया, उसके हाथ से खून बह रहा था. जैसे ही ड्रोन मंडराता हुआ सिनवार के करीब पहुंचता है, तब वीडियो में दिख रहा है कि सिनवार ने ड्रोन की ओर लकड़ी की एक छड़ी फेंकी. इसके तुरंत बाद, एक टैंक शेल इमारत पर दागा गया, और बाद में वहां से सिनवार का शव बरामद हुआ.
हमास ने अपने नेता याह्या सिनवार की मौत की पुष्टि की और कहा कि वह 7 अक्टूबर को जब्त किए गए बंधकों को तब तक रिहा नहीं करेगा जब तक गाजा में आक्रामकता समाप्त नहीं हो जाती. 7 अक्टूबर को हुए हमले में 1,200 इजरायली मारे गए थे. यह हमला यहूदी राज्य पर सबसे घातक आतंकवादी हमला था और इसने मिडिल ईस्ट को अराजकता में धकेल दिया. याह्या सिनवार, को कई वर्षों तक इजराइल द्वारा जेल में रखा गया था. सिनवार ने 6 अगस्त को पूर्व राजनीतिक प्रमुख इस्माइल हनीयेह के निधन के बाद नेतृत्व ग्रहण किया था.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.









