
हमास को भी अमेरिकी प्रस्ताव मंजूर, गाजा में बहुत जल्द सीजफायर का ऐलान
AajTak
गाजा में युद्धविराम की उम्मीदें एक बार फिर से बढ़ गई हैं. युद्धविराम के लिए अमेरिकी प्रस्ताव पर हमास और फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद भी तैयार हो गया हैं. सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 14 सदस्यों ने भी अपना समर्थन दिया था.
गाजा में युद्धविराम की उम्मीदें एक बार फिर से बढ़ गई हैं. युद्धविराम के लिए अमेरिकी प्रस्ताव पर हमास और फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद भी तैयार हो गया हैं. सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 14 सदस्यों ने भी अपना समर्थन दिया था. वहीं मिस्र ने इजरायल को प्रस्ताव का पालन करने का आग्रह किया है.
गाजा में युद्धविराम की उम्मीदें एक बार फिर से बढ़ गई हैं. हमास, फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद और राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने भी अमेरिकी सीज़फायर प्रस्ताव का स्वागत किया है. इसकी पुष्टि कतर और मिस्र के मध्यस्थों ने भी की है. मंगलवार की शाम को अपने बयान में हमास ने गाजा में लड़ाई को पूरी तरह से रोकने का आह्वान किया.
हमास ने इसके साथ ही कहा कि वो युद्ध को खत्म करने वाले समझौते पर पहुंचने के लिए बातचीत के लिए तैयार हैं. वहीं मिस्र और जॉर्डन के विदेश मंत्री ने इज़रायल से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव का पालन करने का आग्रह किया है. अमेरिका ने भी इसकी पुष्टि की है कि हमास ने गाजा में सीजफायर के उसके प्रस्ताव को मान लिया है.
राष्ट्रीय प्रवक्ता जॉन किर्बी ने इसे मददगार बताया और हमास के जवाब का मुल्यांकन करने की बात कही है. सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का युद्धविराम को लेकर एक प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पेश किया गया. इसके समर्थन में 14 वोट पड़े थे और सिर्फ रूस ने इज़रायल पर भरोसा ना करते हुए वोटिंग मे हिस्सा नहीं लिया था.
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में फिलिस्तीनी राजदूत रियाद मनसूर ने अमेरिकी प्रस्ताव का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि फिलिस्तीनी लीडरशिप इस प्रस्ताव का स्वागत करती है. इस प्रस्ताव को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 31 मई को परिषद के सामने रखा था. उन्होंने इसे इज़रायल की पहल बताया था. नए प्रस्ताव के तहत युद्धविराम तीन चरणों में होगा.
जो दोनों पक्षों से प्रस्ताव की शर्तों को "बिना देरी और बिना शर्त" लागू करने का आग्रह करता है. पहले चरण में महिलाओं, बुज़ुर्गों और घायलों सहित बंधकों की रिहाई, फिलिस्तीनी कैदियों की अदला-बदली, आबादी वाले इलाकों से इज़रायली सेना की वापसी और उत्तर समेत पूरे एन्क्लेव में फिलिस्तीनियों की घर वापसी बड़े पैमाने पर मानवीय मदद सहित पूर्ण युद्ध विराम शामिल है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











