
'हमारी तरफ आ सकते हैं...', CM देवेन्द्र फडणवीस का उद्धव ठाकरे को ऑफर, जानें- क्या बोले शिवसेना प्रमुख
AajTak
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को सरकार में शामिल होने का न्योता देते हुए कहा कि देखिए उद्धव जी, 2029 तक हमारे वहां (विपक्ष में) आने का कोई स्कोप नहीं है... लेकिन आप यहां(सत्ता पक्ष) आ सकते हैं, इस पर विचार किया जा सकता है. वहीं, सीएम के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने (उद्धव) कहा कि इन बातों को जाने दो, कुछ बातों को मजाक के रूप में लेना चाहिए.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को विधान परिषद में अपने पुराने साथी रहे उद्धव ठाकरे को सत्ता पक्ष में शामिल होने का प्रस्ताव देकर राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी. हालांकि, इस प्रस्ताव पर पूरे सदन ने चुटकी ली, लेकिन शिवसेना (UBT) प्रमुख ने चुप्पी साध ली. पर बाद में उन्होंने (उद्धव ठाकरे) मीडिया से कहा कि कुछ बातों को मजाक में लेना चाहिए.
देवेंद्र फडणवीस ने विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे का कार्यकाल खत्म के मौके पर आयोजित विदाई समारोह के दौरान ये बयान सामने आया, जहां सभी नेता उनकी उपलब्धियों पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे.
'हमारे वहां आने का नहीं है स्कोप'
सीएम ने उद्धव को सत्ता पक्ष में शामिल होने का प्रस्ताव देते हुए कहा, 'देखिए उद्धव जी, 2029 तक हमारे वहां (विपक्ष में) आने का कोई स्कोप नहीं है... लेकिन आप यहां(सत्ता पक्ष) आ सकते हैं, इस पर विचार किया जा सकता है... इसपर हम अलग तरह से विचार कर सकते हैं. लेकिन हम वहां जाएं ये ऑप्शन बचा नहीं है.' उन्होंने ये भी कहा कि अंबादास दानवे कहीं भी हों (पक्ष या विपक्ष) लेकिन उनके वास्तविक विचार राष्ट्रवादी हैं.
उद्धव ठाकरे ने भी दी प्रतिक्रिया
वहीं, मुख्यमंत्री के बयान के बारे में उद्धव ठाकरे से पूछा गया तो उन्होंने मीडिया से कहा कि इस सब को जाने दीजिए. ये सब हंसी-मजाक की बातें हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










