
हमले के बाद पहली बार नजर आए ट्रंप, रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में हुए शामिल
AajTak
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर रैली के दौरान जानलेवा हमला किया गया. अटैक के बाद ट्रंप पहली बार रिपब्लिकन पार्टी के नेशनल कन्वेंशन में नजर आए. इस दौरान उनके कान पर बैंडेज लगा हुआ था और वो पूरे आत्मविश्वास के साथ मंच पर आए. कन्वेंशन में ट्रंप को आधिकारिक तौर पर रिपब्लिकन पार्टी का राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना गया. देखें बड़ी खबरें.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











