
'हनुमान जी ने साथ दिया...', केजरीवाल के खिलाफ पापा की जीत पर क्या बोलीं प्रवेश वर्मा की बेटियां
AajTak
प्रवेश वर्मा सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं. साथ ही, कयास लगाए जाने लगे कि वे दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं. जीत का जश्न भी ज़ोरों से मनाया गया. इसी कड़ी में उनकी दोनों बेटियों ने आजतक से खास बातचीत की. उन्होंने अपने पिता की जीत पर खुशी जताई और अपनी भावनाएं साझा कीं.
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में सबसे ज्यादा चर्चित सीट नई दिल्ली विधानसभा रही. इसकी वजह यह थी कि यहां से दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ रहे थे. आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का सवाल थी, लेकिन नतीजे आए तो अरविंद केजरीवाल को करारी शिकस्त मिली.इस सीट पर बीजेपी के प्रवेश शर्मा ने अरविंद केजरीवाल को 4,089 वोटों के अंतर से हरा दिया.अरविंद केजरीवाल को 25,999 वोट मिले. बीजेपी के प्रवेश वर्मा को 30,088 वोट मिले.
इस जीत के बाद प्रवेश वर्मा सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे. साथ ही, कयास लगाए जाने लगे कि वे दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं. जीत का जश्न भी जोरों से मनाया गया. इसी कड़ी में उनकी दोनों बेटियों ने आजतक से खास बातचीत की. उन्होंने अपने पिता की जीत पर खुशी जताई और अपनी भावनाएं साझा कीं.
केजरीवाल के खिलाफ पापा की जीत पर क्या बोलीं प्रवेश शर्मा की बेटियां?
प्रवेश वर्मा की बेटियां सानिधि और पृशा ने आजतक से खास बातचीत की. अरविंद केजरीवाल को हराने के सवाल पर उनकी बेटी सानिधि ने कहा कि जब कोई 11 साल तक झूठ से सरकार चलाएगा और लोगों को बहकाएगा, तो ऐसा ज्यादा समय तक नहीं चलेगा. लोग समझदार हैं, इसलिए जो नतीजा सामने आया है, वह स्वाभाविक है. वहीं, उनकी दूसरी बेटी पृशा कहा कि दिल्ली के लोग समझ चुके हैं कि कौन उनका मजाक उड़ा रहा है और कौन उनकी भावनाओं से खेल रहा है.घर पर हनुमान चालीसा के पाठ को लेकर उन्होंने कहा कि पापा बहुत बड़े हनुमान भक्त हैं, और हनुमान जी ने उनका साथ दिया है.
देखें वीडियो

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










