
Surya-Guru Yuti 2026: गुरु-सूर्य बनाएंगे ये शुभ संयोग, साल 2026 से इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
AajTak
Surya-Guru Yuti 2026: 2026 में सूर्य और बृहस्पति की मिथुन राशि में युति से कई राशियों को करियर, व्यापार और निवेश में लाभ होगा. यह योग लगभग 12 साल बाद बन रहा है, जो इन राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव भी लेकर आएगा.
Surya-Guru Yuti 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2026 की शुरुआत के साथ ही कई बड़े ग्रहों का गोचर होगा. साथ ही, इन ग्रहों की आपस में युति भी बनेगी, जिसका सीधा असर लोगों के जीवन और देश दुनिया पर देखने को मिलेगा. दरअसल, साल 2026 में ग्रहों के राजा सूर्य और देवगुरु बृहस्पति की मिथुन राशि में युति होगी. ज्योतिषियों के अनुसार, मिथुन राशि में यह युति करीब 12 साल बाद होगी. सूर्य-गुरु की इस युति से कई राशियों को शुभ लाभ होगा. नौकरी व बिजनेस में तरक्की के योग बन रहे हैं. तो आइए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में.
मिथुन
मिथुन राशि वालों के लिए 2026 में होने जा रही यह युति करियर और पैसों में लाभ लेकर आएगी. नौकरीपेशा लोग प्रमोशन, बोनस या नए प्रोजेक्ट में सफलता पा सकते हैं. व्यापार करने वाले लोग नए अवसर देखेंगे. निवेश से फायदा होगा. लंबे समय से रुके काम या भुगतान पूरे हो सकते हैं. परिवार और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बना रहेगा. खर्चो को नियंत्रित रखें. जरूरत से ज्यादा निवेश या जोखिम वाले फैसले टालें.
सिंह
सिंह राशि वाले इस समय व्यापार, नौकरी और सामाजिक प्रतिष्ठा से लाभ उठाएंगे. पुराने प्रोजेक्ट सफल होंगे. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. अतिरिक्त आय के अवसर मिल सकते हैं. व्यक्तिगत जीवन में परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा. खर्चो पर ध्यान रखें. बड़े निवेश सोच-समझकर ही करें.
कन्या

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











