
Shani Ketu Rahu 2026 Rashifal: कुंभ समेत इस राशि के हाथ से फिसलेगा पैसा...जब शनि, राहु, केतु मिलकर लाएंगे तबाही
AajTak
Shani Ketu Rahu 2026 Rashifal: नया साल 2026 ग्रहों की चाल और अशुभ योगों के कारण कई राशियों के लिए सतर्कता भरा रह सकता है. शनि, मंगल, गुरु और राहु-केतु के गोचर से कुछ लोगों को संघर्ष और मानसिक तनाव झेलना पड़ सकता है.
Shani Ketu Rahu 2026 Rashifal: साल 2026 शुरू होने में सिर्फ कुछ दिन का वक्त रह गया है. हर व्यक्ति नए साल का स्वागत नई खुशियों के साथ करता है. लेकिन साल 2026 में कई अशुभ योगों का निर्माण भी होने जा रहा है, जो लोगों को दुविधा में डाल सकता है. दरअसल, नए साल में शनि, मंगल, गुरु और राहु-केतु जैसे बड़े ग्रह अपनी चाल में परिवर्तन करेंगे, जिससे कई राशियों के जीवन में उथल-पुथल मचेगी. इसके अलावा, इन ग्रहों के योगों से दुर्घटना के संयोग भी बन रहे हैं. चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में जिनको साल 2026 में सावधान रहने की सलाह दी जा रही है.
कुंभ
इस राशि में राहु लंबे समय तक रहेंगे और कुछ महीनों के लिए मंगल भी साथ आएंगे. इससे गुस्सा, जल्दबाजी और गलत फैसलों की संभावना बढ़ सकती है. कामकाज में टकराव, वरिष्ठों से मतभेद और मानसिक बेचैनी हो सकती है. कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में ना लें. पैसों के मामले में नुकसान या फालतू खर्च हो सकता है. रिश्तों में बोलचाल संभालकर रखें, वरना छोटी बात बड़ी बन सकती है.
सिंह
साल 2026 में सिंह राशि वालों को सावधान रहने की सलाह दी गई है. गुस्से में लिया गया कोई फैसला बाद में पछतावे का कारण बन सकता है, इसलिए धैर्य रखना बहुत जरूरी होगा. काम और निजी जीवन दोनों में दबाव महसूस हो सकता है. मानसिक तनाव बढ़ सकता है. मन बेचैन रह सकता है. आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है. इस साल खुद पर भरोसा बनाए रखना और गलत संगत से दूरी रखना आपके लिए सबसे जरूरी रहेगा.
साल 2026 में गुरु, शनि, मंगल, राहु और केतु की रहेगी ये स्थिति

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.












