
Paush Amavasya 2025: कल पौष अमावस्या पर राहु का साया ! नोट करें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त
AajTak
Paush Amavasya 2025: पौष अमावस्या के दिन कालसर्प दोष निवारण, ग्रह शांति और विशेष पूजा-पाठ करने से सकारात्मक फल प्राप्त होते हैं. पौष अमावस्या आत्मशुद्धि, पितृ ऋण से मुक्ति और जीवन में सुख-शांति की कामना का दिन माना जाता है.
Paush Amavasya 2025: कल पौष अमावस्या है. हिंदू धर्म में अमावस्या का दिन बहुत शुभ माना जाता है और यह दिन विशेष रूप से पितरों को समर्पित होता है. पौष मास में आने वाली अमावस्या को पौष अमावस्या कहा जाता है. साल की आखिरी अमावस्या होने के कारण कल का दिन विशेष फलदायी माना जा रहा है. इस दिन पितरों के तर्पण, स्नान-दान और पूजा का खास महत्व होता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, कल 19 दिसंबर 2025, शुक्रवार को पौष अमावस्या मनाई जाएगी.
कल पौष अमावस्या की तिथि
अमावस्या तिथि की शुरुआत 19 दिसंबर सुबह 4 बजकर 59 मिनट से होगी. इसका समापन 20 दिसंबर सुबह 7 बजकर 12 मिनट पर होगा. उदयातिथि के अनुसार, अमावस्या से जुड़े सभी धार्मिक कार्य कल ही किए जाएंगे.
कल के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5:19 से 6:14 तक रहेगा. अमृत काल सुबह 9:43 से 11:01 तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:58 से 12:39 तक रहने वाला है.
कल साल की आखिरी अमावस्या के दिन राहुकाल भी रहेगा. पंचांग के अनुसार, राहुकाल का समय सुबह 11 बजकर 01 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा. इस अवधि को अशुभ माना जाता है, इसलिए इस समय में किसी भी नए या शुभ कार्य की शुरुआत करने से बचने की सलाह दी जाती है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












