
'फ्यूचर में खत्म हो जाएगी गरीबी, इसलिए सेविंग्स की जरूरत नहीं...', एलॉन मस्क के दावे पर छिड़ी बहस
AajTak
एलॉन मस्क का दावा है कि आने वाले वक्त में दुनिया से गरीबी पूरी तरह खत्म हो जाएगी. उनके मुताबिक भविष्य में हर व्यक्ति के पास इतनी आमदनी होगी कि वह बिना किसी आर्थिक चिंता के अपनी जिंदगी जी सकेगा.मस्क ने 'यूनिवर्सल हाई इनकम' का जिक्र किया.
दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलॉन मस्क अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. उनकी सोच को हमेशा वक्त से आगे माना जाता है. कभी वह कहते हैं कि आने वाले समय में इंसानों को दफ्तर जाकर नौकरी करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि ज़्यादातर काम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जिम्मे होगा. कभी वह धरती से बाहर इंसानों की बस्ती बसाने की बात करते हैं. दुनिया उनकी बातों को गंभीरता से भी लेती है.
अब एलॉन मस्क एक बार फिर अपने बयान की वजह से सुर्खियों में हैं. इस बार उन्होंने दावा किया है कि भविष्य में दुनिया से गरीबी पूरी तरह खत्म हो जाएगी. मस्क ने यह बात अरबपति निवेशक रे डैलियो ने ‘ट्रंप अकाउंट्स’ प्रस्ताव का समर्थन किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कही.
यह प्रस्ताव बच्चों के लिए निवेश खाते खोलने से जुड़ा है, जिसे ट्रंप प्रशासन आगे बढ़ा रहा है. एलॉन मस्क ने इस पहल को 'अच्छा कदम' बताया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि भविष्य में इसकी जरूरत ही नहीं पड़ेगी.मस्क के मुताबिक आने वाले वक्त में हर व्यक्ति को यूनिवर्सल हाई इनकम मिलेगी और गरीबी नाम की चीज़ इतिहास बन जाएगी.
यूनिवर्सल हाई इनकम क्या है
यूनिवर्सल हाई इनकम का मतलब है ऐसा सिस्टम, जिसमें हर व्यक्ति की आमदनी इतनी हो कि उसे बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष न करना पड़े. एलॉन मस्क के मुताबिक एआई और तकनीक की मदद से उत्पादन इतना सस्ता और तेज हो जाएगा कि हर इंसान को सम्मानजनक और ऊंची आय मिल सकेगी.
रे डैलियो ने क्या कहा

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











