
New Year 2026 Rashifal: नए साल 2026 में कुंभ समेत ये राशियां बनेंगी मालामाल, नोटों से भर जाएंगी जेबें
AajTak
New Year 2026 Rashifal: 2026 धन, करियर और आर्थिक मजबूती के लिहाज से कई राशियों के लिए सुनहरा साबित होगा. ग्रहों की चाल इन राशियों के पक्ष में रहेगी. ऐसे में इस दौरान जिस भी काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी. अटका हुआ धन प्राप्त होने के योग बन रहे हैं. नौकरी में बदलाव से इनकम में अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.
New Year 2026 Rashifal: नया वर्ष 2026 शुरू होने में अब सिर्फ कुछ ही वक्त रह गया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी भी वर्ष में धन और संपत्ति का आकलन करने के लिए मुख्य रूप से दो ग्रहों बृहस्पति और शुक्र को देखा जाता है. दरअसल, बृहस्पति को धन, ज्ञान और वित्त के खजाने का स्वामी माना जाता है, जबकि शुक्र ऐश्वर्य, वैभव और समृद्धि का कारक ग्रह है.
साल 2026 में ग्रहों की स्थिति ये रहेगी
साल 2026 में बृहस्पति अतिचारी अवस्था में रहेंगे, जिससे आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. वहीं, शुक्र की स्थिति तुलनात्मक रूप से बेहतर रहने के कारण लोगों को कुछ राहत मिलेगी. इस वर्ष का स्वामी सूर्य है, जो बदलाव, अलगाव और नई शुरुआत का संकेत देता है. ऐसे में कई लोगों के करियर में परिवर्तन देखने को मिल सकता है. शनि जल तत्व की राशि मीन में स्थित रहेंगे, जिसके चलते स्थान परिवर्तन और ट्रांसफर के योग भी बनेंगे. अप्रैल से अक्टूबर 2026 के बीच करियर बदलाव और जॉब शिफ्ट के योग प्रबल रहेंगे. तो आइए अब ज्योतिर्विद शैलेंद्र पांडेय जी से जानते हैं कि साल 2026 में कौन सी राशियां अमीर होंगी.
मेष राशि- 2026 में मेष राशि वालों को धन के मामले में उतार-चढ़ाव झेलना पड़ सकता है. खर्च बढ़ेंगे, लेकिन समय पर मदद भी मिलेगी. प्रॉपर्टी खरीदने, बेचने या निर्माण के योग हैं. करियर सामान्य रहेगा, नौकरी या स्थान परिवर्तन संभव है.
वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए 2026 बहुत शुभ रहने वाला है. आर्थिक समस्याएं और कर्ज दूर होंगे. संपत्ति, वाहन और निवेश से लाभ के योग हैं. करियर स्थिर रहेगा और नए काम की शुरुआत भी संभव है.
मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के जीवन में 2026 बड़े बदलाव लेकर आएगा. करियर में परिवर्तन के बाद बड़ी सफलता मिलेगी. धन आएगा, लेकिन खर्च पर नियंत्रण जरूरी होगा. घर या संपत्ति खरीदने के योग हैं.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.












