
CLAT 2026 एग्जाम में टॉपर बनीं गीताली, नहीं हुआ यकीन, रिएक्शन वायरल
AajTak
CLAT 2026 रिजल्ट का ऐलान हो चुका है. इस बीच एग्जाम में टॉप करने वाली राजस्थान की गीताली गुप्ता का रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग उनके रिएक्शन को देखकर इमोशनल हो रहे हैं. गीताली अपने मोबाइल में रिजल्ट चेक करते ही हैरान हो जाती हैं.
देश के प्रसिद्ध और टॉप लॉ कॉलेजों में एडमिशन के लिए होने वाली एंट्रेंस टेस्ट CLAT 2026 एग्जाम का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर कई तरह की रिएक्शन वीडियो वायरल हो रही है. वहीं, इस परीक्षा में टॉप करने वाली राजस्थान की गीताली गुप्ता का भी रिएक्शन वीडियो आग की तरह फैल रहा है.
वारयल वीडियो में देखा जा रहा है कि गीताली अपने घर के मंदिर के दरवाजे पर बैठी हैं और अपने फोन में रिजल्ट चेक कर रही हैं. इस दौरान वो पूरी तरह चौंक जाती हैं. उनका मुंह खुला का खुला रह जाता है. उनका ये रिएक्शन दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.
17 साल की हैं गीताली
बता दें कि इस एग्जाम में राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की 17 साल की गीताली गुप्ता ने भी हिस्सा लिया था. केवल 17 साल की उम्र में उन्होंनें इस परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया. 119 में से उन्होंने 112.75 अंक हासिल किए हैं.
रिएक्शन वीडिया वायरल
टॉपर गीताली का ये वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर खूब प्यार लुटा रहे हैं. बता दें कि जिस कोचिंग से गीताली ने तैयारी की थी, उसी ने इस वीडियो को शेयर किया है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











