
दिमाग, हाथ, स्किन... मुर्दाघर के शवों से अंग चोरी कर बेचता था मैनेजर, 8 साल के लिए गया जेल
AajTak
मुर्दाघर में काम करने वाला एक मैनेजर शवों के अंगों को चुराकर बेच देता था. सालों तक ऐसा करके उसने कई हजार डॉलर कमा लिए. अब उसे जेल भेज दिया गया है.
हार्वर्ड के मुर्दाघर के मैनेजर को शवों के अंगों को 'गहनों' की तरह बेचने के आरोप में सजा सुनाई गई है. बोस्टन स्थित हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के मुर्दाघर के एक पूर्व मैनेजर को शरीर के अंगों को किसी मामूली वस्तु की तरह चुराने और बेचने के आरोप में आठ साल की जेल की सजा सुनाई गई.
एपी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि आरोपी सेड्रिक लॉज एक घिनौना काम कर रहा था. वह हार्वर्ड को दान किए गए शवों की अनुसंधान के लिए आवश्यकता न होने पर उनके मस्तिष्क, त्वचा, हाथ और चेहरे पेंसिल्वेनिया और अन्य जगहों पर खरीदारों को भेजता था.
पत्नी भी अंग चोरी में करती थी पति की मदद उनकी पत्नी डेनिस लॉज को भी उनकी सहायता करने के आरोप में एक साल से कुछ अधिक समय के लिए जेल की सजा सुनाई गई. वे मंगलवार को पेंसिल्वेनिया के विलियम्सपोर्ट स्थित फेडरल कोर्ट में पेश हुए थे.
ऐसे अंग चुराकर बेचता था सेड्रिक सेड्रिक लॉज ने एक खरीदार को इंसानी स्किन उपलब्ध कराया, ताकि उससे एक किताब का कवर बनाया जा सके. यह एक बेहद भयावह कृत्य था. यह जानकारी सहायक अमेरिकी अटॉर्नी एलिसन मार्टिन ने अदालत में दायर एक याचिका में अपराध के उदाहरण समझाते हुए बताया.
मार्टिन ने कहा कि शेल्फ पर सजाने के लिए या किसी और भी अधिक परेशान करने वाले चीज को बनाने में इस्तेमाल के लिए सेड्रिक और डेनिस लॉज ने एक शव का चेहरा निकालकर बेच दिया था.
दान किए गए शवों से चोरी करता था अंग उन्होंने कहा कि न्यू हैम्पशायर के गोफस्टाउन स्थित लॉज ने प्रियजनों के शवों और उनके अंगों को ऐसे माना जैसे वे लाभ के लिए बेची जाने वाली वो छोटी-मोटी चीजें हों. 2018 से मार्च 2020 तक इन्हें बेच कर उसने हजारों डॉलर जमा कर लिए.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











