
'पापा, मेरा एक बॉयफ्रेंड है…', बेटी की बात सुन पिता ने जो कहा, वही हो गया वायरल
AajTak
भारत में अनगिनत लड़कियों के लिए प्यार सिर्फ सही इंसान ढूंढने तक सीमित नहीं होता, बल्कि उससे भी बड़ा डर होता है अपने माता-पिता को उस रिश्ते के बारे में बताने का.इंस्टाग्राम क्रिएटर दृष्टि ने हाल ही में अपनी जिंदगी का एक ऐसा पल साझा किया, जिसने सोशल मीडिया पर लाखों लोगों के दिल को छू लिया.
कहते हैं कि प्यार किया तो डरना क्या, लेकिन हकीकत यह है कि प्यार करना जितना आसान होता है, उससे कहीं ज़्यादा मुश्किल होता है उसका कन्फेशन. वो भी अपने ही परिवार के सामने. कई बार ऐसे इजहार के नतीजे बुरे होते हैं, तो कई बार वही पल भरोसे और समझ की मिसाल बन जाता है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो ऐसी ही कहानी बयां कर रहा है. इंस्टाग्राम क्रिएटर दृष्टि ने अपने पिता के साथ बातचीत का एक निजी वीडियो शेयर किया है, जिसे अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं.
'पापा, मेरा एक बॉयफ्रेंड है.' वीडियो की शुरुआत में दृष्टि रोती हुई नजर आती हैं, जबकि उनके पिता उन्हें शांत कराने की कोशिश करते हैं. वह बेटी से कहते हैं-कुछ नहीं होगा बेटा, क्या हुआ? घबराते नहीं हैं.इसी भरोसे के साथ वह बेटी को अपनी बात कहने के लिए तैयार करते हैं.कुछ देर बाद दृष्टि हिम्मत जुटाकर कहती हैं कि वह यह बात पहले भी कहना चाहती थीं, लेकिन अब कह पा रही हैं-पापा, मेरा एक बॉयफ्रेंड है.
'हर समुदाय में अच्छे और बुरे लोग होते हैं' इस पर पिता का जवाब चर्चा का विषय बन गया. उन्होंने बिना किसी नाराजगी के कहा कि इसमें घबराने की कोई बात नहीं है, बल्कि यह तो खुशी की बात है.असल में दृष्टि इसलिए डरी हुई थीं क्योंकि उनका रिश्ता इंटरकास्ट है. इस पर पिता साफ शब्दों में कहते हैं कि जात-पात जैसी कोई चीज नहीं होती. हर समुदाय में अच्छे और बुरे लोग होते हैं और किसी इंसान को उसके व्यवहार और सोच से आंका जाना चाहिए.वीडियो में आगे दृष्टि बताती हैं कि वह अपने बॉयफ्रेंड को 11 साल से जानती हैं. इस पर पिता बेहद सहज अंदाज़ में कहते हैं-सबका होता है, इसमें डरने की क्या बात है?
देखें वायरल वीडियो

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











