
नोएडा में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल का सोर्स पता लगाने में जुटी पुलिस
AajTak
नोएडा में स्कूलों को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी भरा ईमेल कहां से आया था. इसका पता लगाया जा रहा है. स्कूलों में चलाए गए सर्च ऑपरेशन में अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है.
नोएडा के बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी का ई-मेल आया था. इसके बाद हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही शिव नादर स्कूल और एमिटी स्कूल में पुलिस टीम पहुंच गई और सर्च अभियान शुरू कर दिया गया. दूसरे स्कूलों में भी भारी संख्या में पुलिसबल मौजूद है.
स्कूलों में बम की धमकी की सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस की टीम संबंधित स्कूलों में पहुंच गई थी और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया था. छात्रों और स्कूल स्टाफ की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कराया.
स्कूलों में चलाया गया सर्च ऑपरेशन बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की मदद से स्कूलों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है. वहीं पुलिस की टेक्निकल टीम ई-मेल का सोर्स का पता लगाने में जुटी है. शिव नादर स्कूल और एमिटी स्कूल में चलाए गए सर्च अभियान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है.
तलाशी में नहीं मिला कुछ भी संदिग्ध स्कूलों के बाहर बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को तैनात कर दिए गए हैं. पुलिस टीम ने स्कूल के कोने-कोने में सघन जांच की. सभी क्लासरूम, लाइब्रेरी, ऑफिस में डॉग स्क्वायड ने तलाशी ली, लेकिन कहीं कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











