
दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, राजधानी के दस हजार क्लास रूम में लगाए जाएंगे एयर प्यूरीफायर
AajTak
देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण बच्चों पर गंभीर असर डाल रहा है. ऐसे में सरकार ने 10 हजार सरकारी स्कूलों की क्लास रूम में एयर प्यूरीफायर लगाने की घोषणा की है.
दिल्ली सरकार ने राजधानी में पढ़ने वाले छात्रों की सेहत को ध्यान में रखते हुए बड़ा ऐलान किया है. छात्रों को अच्छी हवा उपलब्ध कराने के लिए वह सरकारी स्कूलों के दस हजार कक्षाओं में एयर प्यूरीफायर लगवाने का काम करेगी. इस बारे में दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने जानकारी दी है.
बता दें कि प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने प्रेस कॉन्फेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा कि ये प्रदूषण पिछले 10 महीनों में उठा मुद्दा नहीं है. इसी दौरान उन्होंने क्लास रूम में एयर प्यूरीफायर लगवाने का भी ऐलान किया. सूद ने कहा कि इसे लेकर आज टेंडर जारी कर दिए जाएंगे. इससे ये काम धीरे-धीरे शुरू होगा. इसका मकसद राजधानी में पढ़ने वाले बच्चों को कक्षाओं के अंदर साफ हवा देना है.
पहले चरण में लगेंगे 10 हजार एयर प्यूरीफायर
प्रेस कॉन्फेंस के दौरान मंत्री आशीष सूद ने बताया कि पहले चरण में दस हजार कक्षाओं में एयर प्यूरीफायर लगवाए जाएंगे. इसके बाद इस योजना का फायदा दिल्ली सरकार के सभी स्कूलों की क्लास तक फैलाया जाएगा. इस दौरान उन्होंने साफ किया कि सरकार बच्चों की सेहत के साथ कोई समझौता नहीं करेगी और न ही किसी को ऐसा करने देगी. उन्होंने आगे बताया कि यह कदम सरकार की बड़ी योजना का हिस्सा है. इसका उद्देश्य खास तौर पर सर्दियों के महीने में जब दिल्ली की हवा बहुत ज्यादा खराब हो जाती है, तब बच्चों को प्रदूषण से बचाना है.
सितंबर तक साफ होगा भलस्वा लैंडफिल
प्रदूषण को कम करने के लिए किए जा रहे बड़े कदमों के बारे में बात करते हुए सूद ने कहा कि सितंबर 2026 तक भलस्वा लैंडफिल पूरी तरह खाली और साफ कर दिया जाएगा. बता दें कि यह जगह काफी समय से दिल्ली में प्रदूषण की बड़ी वजह मानी जाती है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











